Samsung Galaxy A57 का डिजाइन आया सामने, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस
Samsung Galaxy A57 के लॉन्च में अब बहुत समय नहीं रह गया है। कंपनी इसे जल्द ही होने जा रहे Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है। फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस TENAA लिस्टिंग में सामने आए हैं। फोन में नया पर्पल कलर वेरिएंट जोड़ा गया है। फोन में Exynos 1680 चिपसेट बताया गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। इसमें 6.5 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगा। यह फुलएचडी प्लस डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा।