64MP कैमरा से लैस होगा Samsung Galaxy A52s 5G फोन! कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A52s 5G फोन की कीमत यूरोपियन मार्केट में EURO 449 (लगभग 39,150 रुपये) होगी। जैसे कि हमने बताया यह फोन कथित रूप से चार कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, वो होंगे ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पर्पल।

64MP कैमरा से लैस होगा Samsung Galaxy A52s 5G फोन! कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा फोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52s 5G क्वाड रियर कैमरा के साथ दे सकता है दस्तक
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी में 4,500 एमएएच की बैटरी मिल सकती है
  • इस महीने के अंत तक फोन हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें लगातार ऑनलाइन सामने आ रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन इस महीने के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। यही नहीं, इस रिपोर्ट में फोन की कीमत के साथ-साथ फुल स्पेसिफिकेशन लीक किए गए हैं। कथित रूप से फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में खरीद के लिए चार कलर ऑप्शन मौजूद होंगे, जिसकी जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है।

Winfuture.de की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में फोन की कीमत की भी जानकारी दी है, जिसके मुताबिक फोन की कीमत यूरोपियन मार्केट में EURO 449 (लगभग 39,150 रुपये) होगी। जैसे कि हमने बताया यह फोन कथित रूप से चार कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, वो होंगे ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पर्पल। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में कलर के नाम की जानकारी सामने आई थी, जिसमें कहा गया था फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम पर्पल और ऑसम व्हाइट कलर में दस्तक देगा।
 

Samsung Galaxy A52s 5G specifications (Rumored)

लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर काम करेगा। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 128 जीबी क स्टोरेज मौजूद होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन IP67 रेटेड होगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »