Samsung Galaxy A50s और Samsung Galaxy A30s भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A50s, Galaxy A30s: सैमसंग गैलेक्सी ए50एस की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए30एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 17:08 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy A50s की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए50एस

Samsung Galaxy A50s, Galaxy A30s इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं

सैमसंग ने बुधवार को अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A50s और Samsung Galaxy 30s को भारत में लॉन्च किए। त्योहारी सीज़न देखते हुए सैमसंग ने अपने पुराने हैंडसेट गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 के अपग्रेड मार्केट में उतारे हैं। ये फोन कैमरे, डिज़ाइन और कई अन्य फीचर के मामले में बेहतर हैं। लेकिन सैमसंग गैलेक्सी ए30एस एचडी+ स्क्रीन के साथ आता है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए30 को फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया था। 3डी डिज़ाइन और ग्लॉसी पैटर्न के साथ आने वाले सैमसंग गैलेक्सी ए50एस और गैलेक्सी ए30एस ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होंगे।
 

Samsung Galaxy A50s, Galaxy A30s price in India, sale date

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम वेरिएंट का है। हैंडसेट के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 24,999 रुपये में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए30एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो सैमसंग ने रिलायंस जियो व एयरटेल के साथ डबल डेटा के साथ साझेदारी की है। वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर्स को 255 रुपये के रीचार्ज के साथ 75 रुपये कैशबैक मिलेगा।

Samsung का कहना है कि दोनों फोन प्रिज़्म क्रश वॉयलेट, प्रिज़्म क्रश ब्लैक और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू हो जाएगी। हैंडसेट अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और सैमसंग ऑनलाइन शॉप में उपलब्ध होंगे।
 

Samsung Galaxy A50s specifications

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए50एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलते हैं। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A50s: सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में है 4,000 एमएएच की बैटरी

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी ए50एस में नाइट मोड दिया गया है। यह इस फीचर के साथ आने वाला यह सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज का पहला फोन है।

Samsung Galaxy A50s की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को करती है। फोन में एनएफसी व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A30s specifications

डुअल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए30एस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 

Samsung Galaxy A30s: सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में है Exynos 7904 SoC

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A30s में रियर पर तीन सेंसर्स हैं। प्राइमरी सेंसर 25 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.7 है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

गैलेक्सी ए30एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.