Samsung Galaxy A30s की कीमत एक बार फिर हुई कम, जानें नया दाम

Samsung Galaxy A30s नई कीमत में Amazon India, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और क्रोमा पर उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A30s की कीमत एक बार फिर हुई कम, जानें नया दाम

Samsung Galaxy A30s में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30s में रियर पर तीन सेंसर्स हैं
  • गैलेक्सी ए30एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं गैलेक्सी ए30एस में
विज्ञापन
Samsung Galaxy A30s की कीमत एक बार फिर कम हुई है। फोन को भारत में सितंबर में लॉन्च किया गया था। नवंबर में सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की कीमत में पहली कटौती की गई है। अब इस फोन का दाम दूसरी बार कम हुआ है। Samsung ने गैजेट्स 360 को बताया कि गैलेक्सी ए30एस के दाम में 1,000 रुपये कटौती की गई है। अब यह फोन 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो सैमंसग गैलेक्सी ए30एस 6.4 इंच के एचडी+ इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A30s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को अब भारत में 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह कीमत 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। पहले इस फोन का दाम 15,999 रुपये था। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung ने गैलेक्सी 360 को बताया है कि कीमत में कटौती स्थाई है।

Samsung Galaxy A30s नई कीमत में Amazon India, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और क्रोमा पर उपलब्ध है। वहीं, मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है कि नई कीमत ऑफलाइन स्टोर के लिए भी है।

याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को 16,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। नवंबर महीने में इसकी कीमत 15,999 रुपये कर दी गई थी।
 

Samsung Galaxy A30s specifications

डुअल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए30एस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A30s में रियर पर तीन सेंसर्स हैं। प्राइमरी सेंसर 25 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.7 है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

गैलेक्सी ए30एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »