Samsung Galaxy A50 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिले अपडेट के बारे में जानें।

Samsung Galaxy A50 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

Samsung Galaxy A50 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 का फर्मवेयर वर्जन A505FDDU2ASH3 है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिले अपडेट का फाइल साइज 320 एमबी है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला नया अपडेट लेटेस्ट अगस्त 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। अपडेट का फाइल साइज़ लगभग 320 एमबी है। फिंगरप्रिंट सेंसर को एन्हांस किया गया है और अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A505FDDU2ASH3 है। अपडेट इंस्टॉल होने के साथ आपके फोन में Snapchat ऐप भी जुड़ जाएगा। Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन की बिक्री 23 अगस्त से भारत में शुरू होगी। बिक्री शुरू होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 को अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिले अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A505FDDU2ASH3 है। TizenHelp की रिपोर्ट में कहा गया है कि अपडेट का फाइल साइज़ 320 एमबी है और अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए रोल आउट किया गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।

चेंजलॉग की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मिला लेटेस्ट अपडेट अगस्त 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, बेहतर फिंगरप्रिंट रिकग्निशन परफॉर्मेंस, बेहतर बैटरी चार्जिंग एल्गोरिथ्म और स्टेबिलिटी, इंप्रूव डिवाइस सिक्योरिटी और बग फिक्स के साथ आ रहा है। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि अपडेट इंस्टॉल होने के साथ ही आपके फोन में स्नैपचैट ऐप भी जुड़ जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 को भारत में इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,490 रुपये तो वहीं इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,490 रुपये है। जैसा कि हमने आपको बताया है कि भारत में बिक्री शुरू होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और Samsung Galaxy Note 10+ को भी अगस्त सिक्योरिटी पैच मिल गया है। अपडेट बेहतर फिंगरप्रिंट रिकग्निशन, कैमरा स्टेबिलिटी, टच स्क्रीन परफॉर्मेंस के साथ आ रहा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • कमियां
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A50, Samsung Galaxy A50 Update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »