• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A50 को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट, Galaxy J7 Duo को मिल रहा है एंड्रॉयड पाई

Samsung Galaxy A50 को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट, Galaxy J7 Duo को मिल रहा है एंड्रॉयड पाई

Samsung Galaxy A50 को मिला यह लेटेस्ट अपडेट अपने साथ सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस से जुड़े जरूरी फीचर लाता है। फोन को जुलाई का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल गया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ एंड्रॉयड पाई पर अपडेट हो गया है।

Samsung Galaxy A50 को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट, Galaxy J7 Duo को मिल रहा है एंड्रॉयड पाई

Samsung Galaxy A50 का अपडेट 190 एमबी का है

ख़ास बातें
  • Samsung ने अपने गैलेक्सी जे7 डुओ हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड पाई रोलआउट किया
  • गैलेक्सी जे7 डुओ के लिए अपडेट एंड्रॉयड पाई के सारे अहम फीचर लेकर आता है
  • गैलेक्सी ए50 का अपडेट 190 एमबी का है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपने साथ जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। लेटेस्ट अपडेट के बाद कैमरा और वाई-फाई कनेक्टिविटी बेहतर होती है। बीते महीने सैमसंग ने गैलेक्सी ए50 को सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए जून का सिक्योरिटी पैच और नाइट मोड दिया था। गैलेक्सी ए50 के लिए लेटेस्ट अपडेट ज़ारी करने साथ इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 9 पाई रिलीज कर दिया है। नया सॉफ्टवेयर वर्ज़न एंड्रॉयड पाई पर आधाति वन यूआई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर A505FDDU2ASG4 है। यह जानकारी आधिकारिक चेंजलॉग से सामने आई। अपडेट अपने साथ जुलाई का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।

Samsung ने चेंजलॉग के ज़रिए खुलासा किया है कि नया गैलेक्सी ए50 अपडेट कैमरे को और स्टेबल बनाता है। साथ में तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर हो जाती है। वाई-फाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा अपडेट सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस से जुड़े जरूरी फीचर भी लाता है।

टाइज़न हेल्प की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 का अपडेट 190 एमबी का है। फिलहाल, इसे भारत में रोलआउट किया जा रहा है। आप अपने फोन के Settings > Software update > Download and install में जाकर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।

करीब महीने भर पहले सैमसंग गैलेक्सी ए50 को अपडेट के ज़रिए जून का सिक्योरिटी पैच, नाइट मोड और सुपर स्लो मो वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर मिला था। पुराने अपडेट से फोन को कैमरा ऐप के ज़रिए क्यूआर कोड स्कैन करने की क्षमता मिली थी।

गैलेक्सी ए50 के लिए यह अपडेट ज़ारी करने के अलावा Samsung ने अपने गैलेक्सी जे7 डुओ हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड पाई रोलआउट किया है। अपडेट के बारे में जानकारी सैममोबाइल द्वारा दी गई। अपडेट 1.2 जीबी का है और इसका बिल्ड नंबर J720FDDU4BSG7 है।

गैलेक्सी जे7 डुओ के लिए यह अपडेट एंड्रॉयड पाई के सारे अहम फीचर लेकर आता है। एंड्रॉयड पाई के ऊपर सैमसंग का वन यूआई 1.1 है। आप Settings > Software update > Download updates manually में जाकर सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ के लिए अपडेट को मैनुअनी डाउनलोड कर सकते हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • कमियां
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7885
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A50, Samsung Galaxy J7 Duo, Android Pie, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »