• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy J2 (2018), Galaxy J7 Duo के साथ Jio दे रही है 2,750 रुपये कैशबैक और 100 जीबी मुफ्त डेटा

Samsung Galaxy J2 (2018), Galaxy J7 Duo के साथ Jio दे रही है 2,750 रुपये कैशबैक और 100 जीबी मुफ्त डेटा

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ में से किसी एक स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस ऑफर के बारे में ज़रूर जान लें।

Samsung Galaxy J2 (2018), Galaxy J7 Duo के साथ Jio दे रही है 2,750 रुपये कैशबैक और 100 जीबी मुफ्त डेटा

Samsung Galaxy J7 Duo है डुअल कैमरा स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 (2018) खरीदने पर जियो सब्सक्राइबर को 2,750 रुपये कैशबैक
  • Samsung Galaxy J7 Duo के साथ भी मिलेगा 2,750 रुपये कैशबैक
  • दोनों ही फोन के साथ यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक वैध है
विज्ञापन
अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ में से किसी एक स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस ऑफर के बारे में ज़रूर जान लें। दरअसल, इन स्मार्टफोन के लिए Jio और Samsung के बीच साझेदारी हुई है। अब इच्छुक ग्राहक जियो की ओर से कैशबैक पाएंगे, साथ में कुछ और भी फायदे मिलेंगे। बीते साल से जियो ने कई स्मार्टफोन के साथ ऐसा ही कैशबैक ऑफर दिया है। इस सूची में अब सैमसंग के ये दोनों फोन भी शामिल हो गए हैं। इन ऑफर के ज़रिए Jio ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ना चाहती है। बता दें कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली यह टेलीकॉम कंपनी 180 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ चौथे स्थान पर है।

इस ऑफर के तहत, Samsung Galaxy J2 (2018) खरीदने वाले जियो सब्सक्राइबर को 2,750 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक वाउचर (50 रुपये के 55 कैशबैक वाउचर) मिलेगा। इसके साथ 100 जीबी 4जी डेटा (10 जीबी डेटा के 10 वाउचर) भी मुफ्त दिया जाएगा। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक वैध है। यूज़र कैशबैक और अन्य ऑफर के फायदे 198 और 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ भी पा सकते हैं।

इसी तरह से Samsung Galaxy J7 Duo खरीदने वाले जियो सब्सक्राइबर भी 2,750 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक (50 रुपये के 55 कैशबैक वाउचर) पाएंगे। इसके साथ सर्वाधिक चार रीचार्ज तक डबल डेटा मिलेगा। यह ऑफर सितंबर 2018 तक वैध है। कैशबैक का फायदा 198 रुपये या 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ उठाया जा सकता है। वहीं, डबल डेटा ऑफर 198 रुपये या उससे महंगे प्लान पर ही वैध है।

याद रहे कि Samsung Galaxy J2 (2018) को भारत में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त भी ऐसे ही ऑफर उपलब्ध थे। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों कंपनियों ने इस साझेदारी को जारी रखने का फैसला किया है। Galaxy J2 (2018) की अहम खासियतों में सैमसंग मॉल ऐप शामिल है।

Samsung Galaxy J7 Duo को भी अप्रैल में ही लॉन्च किया गया था। लेकिन इसके साथ कोई लॉन्च ऑफर नहीं था। अब रिलायंस जियो के इस ऑफर के साथ Samsung ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7885
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Samsung, Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »