Samsung Galaxy A37 में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, फ्लैट डिस्प्ले

सैमसंग की A सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में यह डिजाइन अलग है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगी ट्रिपल कैमरा यूनिट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A36 की जगह ले सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A36 की जगह ले सकता है

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की Samsung Galaxy A37 को लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसका डिजाइन स्लिम और नए फ्रेम वाला हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A36 की जगह ले सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Samsung Galaxy A37 के डिजाइन को लीक किया गया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले है और इसके ऊपर सेंटर में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिख रहे हैं। इसके फ्रेम का ऊपरी हिस्सा निचले भाग से कुछ चौड़ा है। सैमसंग की A सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में यह डिजाइन अलग है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगी ट्रिपल कैमरा यूनिट है। इसके रियर कैमरा कुछ उठे हुए कैमरा आइलैंड के अंदर हैं। इस स्मार्टफोन में कैमरा मॉड्यूल के साथ एक LED फ्लैश दिया गया है। इसमें बैक पैनल के नीचे सैमसंग की ब्रांडिंग है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A37 में 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले (2,340 x 1,080 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 256 GB की स्टोरेज मिलती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, WiFi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग की A सीरीज के स्मार्टफोन्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.