Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस
Samsung Galaxy A37 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 41,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट्स को क्रमशः 47,999 रुपये और 52,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A36 5G की जगह लेगा।