Samsung Galaxy A36 5G अब लॉन्च से दूर नहीं, भारत में भी देगा दस्तक!
एक Samsung Galaxy फोन को मॉडल नंबर SM-A366B/DS और SM-A366B के साथ ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर लिस्टेड देखा गया है। इन मॉडल्स नंबर को Galaxy A36 5G के साथ जोड़ा जाता है। लिस्टिंग डिवाइस के नाम या किसी प्रकार की अन्य डिटेल्स को उजागर नहीं करती है। हालांकि, पिछले कुछ समय में एक के बाद एक सर्टिफिकेशन प्राप्त होना इसके ग्लोबल मार्केट में जल्द दस्तक देने का इशारा है।