• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A22 5G फोन 23 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A22 5G फोन 23 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 20,300 रुपये) थी, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग 22,100 रुपये) है।

48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A22 5G फोन 23 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 5G में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी की लॉन्चिंग ट्विटर के जरिए आई सामने
  • सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी यूरोप में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन भारत में 23 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने बुधवार को किया। Samsung स्मार्टफोन Galaxy A22 4G मॉडल के साथ यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च हो चुका है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। सैमसंग गैलक्सी ए22 5जी फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। पिछले महीने सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी ए22 फोन का 4जी एलटीई वेरिएंट पेश किया था, जो कि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आया था।

Samsung India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए Samsung Galaxy A22 5G फोन लॉन्च का ऐलान किया है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन टीज़ किया गया है कि फोन को आने में महज 2 दिन और बाकि है। यह ट्वीट बुधवार यानी 21 जुलाई को किया गया था, जिसका मतलब है कि यह फोन दो दिन बाद 23 जुलाई को लॉन्च कर दिया जाएगा।
 
 

Samsung Galaxy A22 5G price in India (expected)

Samsung ने फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन से जुड़ी सटिक जानकारी प्रदान नहीं की है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये होगी। वहीं, फोन का एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी होगा, जिसकी कीमत 21,999 रुपये हो सकती है।

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 20,300 रुपये) थी, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग 22,100 रुपये) है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को सार्वजनिक नहीं की है। यह फोन ग्रे, मिंट, वॉयलेट और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आया था।

पिछले महीने गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन भारत में 18,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी।
 

Samsung Galaxy A22 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ 8GB तक रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, f/2.2 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 दीबी है, लेकिन स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 167.2x76.4x9mm और भार 203 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »