48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A22 5G और Samsung Galaxy 4G लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy A22 5G और Samsung Galaxy 4G स्मार्टफोन को बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर आज 4 जून को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह Galaxy A सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर पेश किए गए हैं।

48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A22 5G और Samsung Galaxy 4G लॉन्च, जानें कीमत

फोन की सेल जुलाई से शुरू होगी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Samsung Galaxy A22 4G क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • दोनों फोन में मौजूद है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
विज्ञापन
Samsung Galaxy A22 5G और Samsung Galaxy A22 4G स्मार्टफोन को बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर आज 4 जून को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह Galaxy A सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर पेश किए गए हैं। यह दोनों फोन स्पेसिफिकेशन के मामले में थोड़े बहुत अलग है, जो कि 5G और 4G स्मार्टफोन वेरिएंट के समान है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जबकि गैलेक्सी ए22 4जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 5जी मॉडल में आपको थोड़ा बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, वहीं इसकी रैम क्षमता भी हाई है।
 

Samsung Galaxy A22 5G, Samsung Galaxy A22: Price

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 20,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग 22,100 रुपये) है। फोन में आपको 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मिलेंगे, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को सार्वजनिक नहीं किया है। स्मार्टफोन की सेल यूरोपियन मार्केट में जुलाई से शुरू होगी, यह फोन ग्रे, मिंट, वॉयलेट और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Samsung Galaxy A22 4G स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को सार्वजनिक नहीं किया है। यह फोन ब्लैक, मिंट, वॉयलेट और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Samsung ने फिलहाल इन फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी है।
 

Samsung Galaxy A22 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन में 6.6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ 8GB तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, f/2.2 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस आदि शामिल है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 167.2x76.4x9mm और भार 203 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy A22 4G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी फोन में 6.4 इंच एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसमें भी सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ 6GB तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, f/2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस आदि शामिल है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा, फोन में भी एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 159.3x73.6x8.4mm और भार 186 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »