Samsung Galaxy A07 4g

Samsung Galaxy A07 4g - ख़बरें

  • Samsung Galaxy A07 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy A07 5G में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Samsung Galaxy A07 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। हाल ही में इस स्मार्टफोन को थाईलैंड में पेश किया गया था।
  • Samsung Galaxy A07 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
    Samsung Galaxy A07 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 6 GB + 128 GB के वेरिएंट का 17,999 रुपये हो सकता है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6.7-इंच PLS LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है।
  • Samsung Galaxy A07 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Samsung Galaxy A07 5G की मॉडल नंबर - SM-A076B के साथ लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 729 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,878 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इससे पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर यह स्मार्टफोन दिखा था।
  • Samsung Galaxy A07 का 5G वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च, Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्टिंग
    Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले दिया गया है, यह 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A07 4G vs Lava Bold N1 5G vs Tecno Pop 9 5G: 10 हजार से कम में कौन है बेस्ट
    Samsung Galaxy A07 4G का मुकाबला Lava Bold N1 5G और Tecno Pop 9 5G से हो रहा है। Samsung Galaxy A07 4G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये लॉन्च किया गया है। वहीं Lava Bold N1 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये है। जबकि Tecno Pop 9 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 8,299 रुपये में आता है।
  • Samsung Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 हुए भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Samsung ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टफोन सीरीज Galaxy A07 4G, Galaxy F07 4G और Galaxy M07 4G को लॉन्च कर दिया है। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स के डिजाइन और हार्डवेयर में ज्यादा अंतर नहीं है। Galaxy A07, F07 और M07 में 6.7-इंच का PLS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A07 4G भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। Samsung Galaxy F07 और Galaxy M07 के 4GB + 64GB कॉन्फिगरेशन की कीमत एक समान, 7,699 रुपये है। हालांकि, खबर लिखते समय तक Galaxy M07 (ब्लैक कलर) Amazon India पर 6,999 रुपये में लिस्टेड था।
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Samsung Galaxy A07 4G इंडोनेशिया में लॉन्च हो गया है। Samsung Galaxy A07 4G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत IDR 13,99,000 (लगभग 7,500 रुपये), 4GB+128GB के वेरिएंट की कीमत IDR 16,49,000 (लगभग 8,900 रुपये), 6GB+128GB IDR 19,49,000 वेरिएंट की कीमत (लगभग 10,500 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत IDR 22,99,000 (लगभग 12,400 रुपये) है।
  • Samsung की Galaxy A07 के लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
    सैमसंग के Galaxy A07 में 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प मिल सकते हैं। इसमें डुअल सिम और माइक्रोSD स्लॉट के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »