Samsung Galaxy A05s को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, ट्रिपल कैमरा यूनिट होने का संकेत

इसका डिजाइन Galaxy A04s के समान हो सकता है। इसके बैक पर ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ सर्कुलर LED फ्लैश यूनिट दिख रही है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 18:46 IST
ख़ास बातें
  • गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है
  • इसका HD+ डिस्प्ले 1,080 x 2,400 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

इसमें 4,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A05s जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A04s की जगह ले सकता है। पिछले कुछ सप्ताह में Galaxy A05s के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन कोडनेम a05ssnndxx के साथ गूगल प्ले कंसोल पर दिखा है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC 6 GB के  RAM के साथ हो सकता है। गूगल प्ले कंसोल पर यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A057F, SM-A057G, SM-E145F और SM-M145F के साथ लिस्टेड है। इसे ग्रीन के साथ कुछ अन्य कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका डिजाइन Galaxy A04s के समान है। इसके बैक पर ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ सर्कुलर LED फ्लैश यूनिट दिख रही है। 
Advertisement

इसके फ्रंट पैनल पर स्लिम साइड बेजेल्स और सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर में अलाइंड वॉटरड्रॉप नॉच है। इसका फुल HD+ डिस्प्ले 1,080 x 2,400 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 4,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Galaxy A05s में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने Galaxy A54 5G का एक नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लगभग छह महीने तीन कलर्स, Awesome Lime, Awesome Graphite और Awesome Violet में पेश किया गया था। नया Awesome White कलर वेरिएंट 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन के अन्य कलर्स के समान ही इसका प्राइस रखा गया है। इसे 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है और इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.