3GB रैम, एक्‍स‍िनॉस 850 प्रोसेसर के साथ सैमसंग लॉन्‍च करेगी Galaxy A04s स्‍मार्टफोन!

यह पिछले साल अगस्‍त में आए सैमसंग गैलेक्सी A03s का सक्‍सेसर होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2022 16:34 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगी
  • यह पिछले साल अगस्‍त में आए सैमसंग गैलेक्सी A03s का सक्‍सेसर होगा
  • SM-A047F मॉडल नंबर के साथ डिवाइस को स्‍पॉट किया गया है

कहा जा रहा है कि यह फोन रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस फोन के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्‍ध नहीं है।

सैमसंग (Samsung) की गैलेक्‍सी A सीरीज में कई नई डिवाइसेज आने वाले दिनों में लॉन्‍च हो सकती हैं। कल ही हमने आपको बताया था कि कंपनी Galaxy A13 5G स्‍मार्टफोन को यूरोप और इंडिया के मार्केट्स में उतारने की तैयारी कर रही है। इस डिवाइस को पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में लॉन्‍च किया गया था। अब एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy A04s को बेंचमार्किंग वेबसाइट ‘गीकबेंच' पर स्‍पॉट किया गया है। यहीं से इस अपकमिंग डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी अनुमान मिलता है। बताया जाता है कि अपक‍मिंग स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 850 प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिवाइस के एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने की बात कही गई है। 

MySmartPrice ने सबसे पहले Samsung Galaxy A04s को स्‍पॉट किया। बताया जाता है कि यह पिछले साल अगस्‍त में आए सैमसंग गैलेक्सी A03s का सक्‍सेसर होगा। SM-A047F मॉडल नंबर के साथ अपकमिंग डिवाइस को स्‍पॉट किया गया है। बताया जाता है कि इस फोन में ऑक्टा-कोर Exynos850 प्रोसेसर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो कंपनी इस डिवाइस को 3जीबी रैम वैरिएंट में लाएगी। कहा जा रहा है कि यह फोन रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस फोन के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्‍ध नहीं है। 

दूसरी ओर, कंपनी जिस Galaxy A13 5G स्‍मार्टफोन को इंडिया में पेश कर सकती है, उसे फोन के ऑफ‍िशियल सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-A136B वाले स्मार्टफोन के साथ स्‍पॉट किया गया है। पिछले साल अमेरिकी मार्केट में लॉन्‍च की गई इस डिवाइस में 6.5-इंच इनफिनिटी-वी (720x1,600 पिक्सल) एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। 

माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 20 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.