50MP कैमरा, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला Galaxy A13 5G जल्‍द होगा लॉन्‍च!

ग्रीस में सैमसंग की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर एक ऑनलाइन सपोर्ट पेज मिला है, जिसमें अपकमिंग लॉन्‍च की जानकारी है।

50MP कैमरा, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला Galaxy A13 5G जल्‍द होगा लॉन्‍च!

फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का PLS LCD पैनल दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • हालांकि फोन के ऑफ‍िशियल लॉन्‍च की जानकारी अभी नहीं है
  • यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आ सकता है
  • इसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से पैक किया जा सकता है
विज्ञापन
सैमसंग अपने दो स्‍मार्टफोन्‍स Galaxy A13 5G और Galaxy A13 4G को पिछले महीने ग्‍लोबली लॉन्‍च कर चुकी है। हालांकि कंपनी ने A13 के 5G मॉडल को यूरोप में पेश नहीं किया था, जो अब जल्‍द वहां भी आ सकता है। इसके ग्‍लोबल वैरिएंट्स में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 चिपसेट, 4 जीबी रैम, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी की खूबियां हैं। अब एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी जल्द यूरोपीय मार्केट के लिए 5G वैरिएंट लॉन्‍च करने को तैयार है। 

GalaxyClub ने यह जानकारी दी है। बताया है कि उसे ग्रीस में सैमसंग की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर एक ऑनलाइन सपोर्ट पेज मिला है। हालांकि फोन के ऑफ‍िशियल लॉन्‍च की जानकारी अभी नहीं है, पर एक मॉडल नंबर SM-A136B के साथ डिवाइस को दर्शाने वाला सपोर्ट पेज इशारा करता है कि लॉन्च जल्‍द होने वाला है। वेबसाइट पर फोन के मॉडल नंबर के अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। 

वैसे, उम्‍मीद यही है कि फोन में वो ही स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, जो इस फोन के ग्‍लोबल वैरिएंट में हैं। माना जा रहा है कि फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का PLS LCD पैनल दिया जाएगा। यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस है, जिसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से पैक किया गया है। स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

बात करें Samsung Galaxy A13 के 4जी वैरिएंट की, तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड OneUI 4.1 पर रन करता है। इसमें 6.6 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है जिसमें इनफिनिटी वी नॉच मिलती है। डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में Exynos 850 SoC दिया गया है जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट वैसा ही है, जैसा  इसके 5जी मॉडल में है। फोन में 50 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। गैलेक्सी ए13 में 5000 एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »