5,000mAh बैटरी के साथ आएगा Samsung Galaxy A03 फोन, US FCC और Geekbench पर हुआ लिस्ट!

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A03 फोन Unisoc SC9836A प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। फोन को लेकर यह भी अटकलें है कि इसमें 3 जीबी रैम वेरिएंट भी मौजूद होगा।

5,000mAh बैटरी के साथ आएगा Samsung Galaxy A03 फोन, US FCC और Geekbench पर हुआ लिस्ट!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03 में मिल सकती है 3 जीबी रैम
  • एफसीसी पर फोन मॉडल नंबर SM-A032M के साथ लिस्ट है
  • गीकबेंच पर फोन का मॉडल नंबर SM-A032F है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन US Federal Communications Commission (FCC) सर्टिफिकेशन और Geekbench benchmark लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च की ओर इशारा मिलता है। यूएस एफसीसी लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। वहीं, दूसरी ओर गीकबेंच लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन Unisoc प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। फिलहाल, Samsung ने इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का ऐलान नहीं किया है, माना जा रहा है कि यह एक बजट फोन होगा और Galaxy A02 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च होगा।

जैसे कि हमने बताया US FCC लिस्टिंग से संकेत मिले हैं कि Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। लिस्टिंग में स्मार्टफोन की नेटवर्क कनेक्टिविटी विकल्प की भी जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5जी कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। एफसीसी लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि Samsung फोन का मॉडल नंबर SM-A032M होगा। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM-A032F लिस्ट है। इससे इशारा मिलता है कि यह फोन कई वेरिएंट में दस्तक दे सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए03 फोन Unisoc SC9836A प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। फोन को लेकर यह भी अटकलें है कि इसमें 3 जीबी रैम वेरिएंट भी मौजूद होगा। गैलेक्सी ए03 फोन Android 11 आधारित One UI 3.1 (Core) पर काम करेगा। इन सब के अलावा, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

दोनों ही लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले SamMobile द्वारा सार्वजनिक की गई थी। अटकलें है कि सैमसंग गैलेक्सी ए03 फोन इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

पिछले महीने Samsung ने एक अन्य बजट स्मार्टफोन Galaxy A03s को भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 11,499 रुपये थी, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये थी। फोन में 6.5 इंच एचडी प्लस वी टीएफटी डिस्प्ले दिया गया था। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस था। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद था। गैलेक्सी ए03एस में 5,000mAh की बैटरी दी थी।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »