4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्‍च होगा सैमसंग Galaxy A13 5G फोन!

क्‍योंकि इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर दावे किए जा रहे हैं, ऐसे में इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर भी अनुमान लगाया जाने लगा है।

4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्‍च होगा सैमसंग Galaxy A13 5G फोन!

सैमसंग (Samsung) ने Galaxy A13 5G स्‍मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में लॉन्‍च किया था।

ख़ास बातें
  • इसमें 6.5-इंच का इनफिनिटी-वी डिस्‍प्‍ले है
  • फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है
  • एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) ने Galaxy A13 5G स्‍मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में लॉन्‍च किया था। बीते दिनों यह खबर आई कि कंपनी यूरोपीय मार्केट में भी इस डिवाइस को पेश करने की योजना बना रही है। अब पता चला है कि सैमसंग का यह स्‍मार्टफोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्‍च किया जा सकता है। इस फोन के मॉडल नंबर के साथ ऑफ‍िशियल सपोर्ट पेज को स्‍पॉट किया गया है। यह इसके यूरोपीय मॉडल से मिलता-जुलता है। फोन के यूरोपीय मॉडल को Google Play कंसोल डेटाबेस पर देखा गया था। इसी से अनुमान लगाया गया कि फोन जल्‍द वहां के मार्केट्स में आ सकता है। 

इंडियन मार्केट में इस डिवाइस की लॉन्चिंग का अनुमान MySmartPrice ने लगाया है। उसने इस फोन के ऑफ‍िशियल सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-A136B वाले स्मार्टफोन के इंडियन वैरिएंट को स्‍पॉट किया है, जो यूरोपीय मॉडल जैसा ही है। 

क्‍योंकि इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर दावे किए जा रहे हैं, ऐसे में इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर भी अनुमान लगाया जाने लगा है। अमेरिकी मार्केट में लॉन्‍च किए गया Galaxy A13 5G स्‍मार्टफोन Android 11 आधारित One UI पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच इनफिनिटी-वी (720x1,600 पिक्सल) एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मौजूद है। 

इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 20 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।  

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए 4जी, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, एनएफसी, ब्लूटूथ आदि मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.5x76.5x8.8mm  और भार 95 ग्राम है।

Samsung Galaxy A13 5G को अमेरिका में $249.99 (लगभग 18,700 रुपये) में लॉन्‍च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन के इंडिया लॉन्‍च के बारे में ऑफ‍िशियल रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में हमें कंपनी की डिटेल का इंतजार करना चाहिए। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »