4900mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A04 आया FCC पर नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A04 में 4,900 mAh की बैटरी होगी। यह 15W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। Samsung Galaxy A04 स्मार्टफोन मार्केट में Galaxy A03 के उत्तराधिकारी के तौर पर मार्केट में आ सकता है

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung का एक फोन मॉडल नंबर SM-A045M के साथ नजर आ रहा है।
  • Samsung Galaxy A04 में 4,900mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
  • स्मार्टफोन 2.4GHz और 5GHz बैंड के साथ वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस होगा।

Samsung का एक फोन मॉडल नंबर SM-A045M के साथ नजर आ रहा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A04 को कथित तौर पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) पर देखा गया है, जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कथित Samsung Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A045M के साथ नजर आया है। लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A04 में 4,900 mAh की बैटरी होगी। यह 15W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। Samsung Galaxy A04 स्मार्टफोन मार्केट में Galaxy A03 के उत्तराधिकारी के तौर पर मार्केट में आ सकता है, जिसे इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था।

MySmartPrice द्वारा स्पॉट की गई FCC लिस्टिंग में Samsung का एक फोन मॉडल नंबर SM-A045M के साथ नजर आ रहा है। यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy A04 से संबंधित होने की संभावना है। FCC लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A04 में 4,900mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। कथित तौर पर फोन के साथ लिस्टेड बंडल चार्जर का मॉडल नंबर EP-TA20JWE है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन 2.4GHz और 5GHz बैंड के साथ वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस भी हो सकता है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है।

Samsung Galaxy A04, Galaxy A03 की जगह ले सकता है, जिसे इस साल के शुरू में पेश किया गया था। Samsung Galaxy A03 के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Samsung Galaxy A03 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A03 में 6.5-इंच की HD+ Infinity-V TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T606 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी A03 में 64GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  3. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  4. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  8. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  9. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  10. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.