• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ 20 हजार रुपये की रेंज में आएगा Galaxy F23!

स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ 20 हजार रुपये की रेंज में आएगा Galaxy F23!

फोन के 5,000mAh बैटरी से लैस होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ 20 हजार रुपये की रेंज में आएगा Galaxy F23!

Photo Credit: Samsung Galaxy F22 की सांकेतिक इमेज

फोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्‍मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

ख़ास बातें
  • डिवाइस को कंपनी की ऑफ‍िशियल इंडियन वेबसाइट पर भी देखा गया था
  • Samsung Galaxy F22 का सक्‍सेसर होगा यह स्‍मार्टफोन
  • अपने फीचर्स से यूजर्स को लुभा सकता है Samsung Galaxy F23
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन मार्केट में मिड रेंज को लेकर सबसे ज्‍यादा मुकाबला है। मिड रेंज यानी 20 हजार रुपये के आसपास की कैटिगरी। इस रेंज में हर ब्रैंड दम दिखा रहा है। सैमसंग भी जल्‍द एक नया स्‍मार्टफोन इस कीमत में उतार सकती है। यह है Samsung Galaxy F23, जिसे हाल ही में कंपनी की ऑफ‍िशियल इंडियन वेबसाइट पर देखा गया था। अब एक नई रिपोर्ट ने इस डिवाइस की संभावित लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है। सैमसंग की यह डिवाइस एक 5G स्‍मार्टफोन के तौर पर लॉन्‍च की जा सकती है।  

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग इस स्‍मार्टफोन को मार्च के दूसरे सप्ताह में लॉन्‍च करेगी। Galaxy F23 स्मार्टफोन एक मिड-रेंज हैंडसेट है, जिसके स्नैपड्रैगन 700 सीरीज से लैस होने की उम्‍मीद है। यह प्रोसेसर 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन भारत में 20,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

जिस स्‍नैपड्रैगन 700 सीरीज के प्रोसेसर की बात की गई है, वह ‘स्नैपड्रैगन 765G' हो सकता है। इसके साथ 6GB तक रैम ऑफर की जा सकती है। बाकी फीचर्स की बात करें, तो  गैलेक्सी F23 में Android 12 पर बेस्‍ड OneUI ऑपरेटिंग सिस्‍टम देखने को मिल सकता है। फोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्‍मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। मिड रेंज स्‍मार्टफोन के मामले में यह फीचर प्रभावित करने वाला है। माना जा रहा है कि गैलेक्सी F23 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया जाएगा। 

फोन के 5,000mAh बैटरी से लैस होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सैमसंग के हालिया लॉन्‍च पर नजर डालें, तो इसमें सबसे नया नाम है Samsung Galaxy A03 का। बीते शुक्रवार को यह फोन इंडिया में लॉन्च हुआ। यह डिवाइस डुअल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप-स्टाइल वाले डिस्प्ले नॉच जैसे फीचर्स से लैस है। Samsung Galaxy A03 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 GB तक रैम दी गई है। फोन में कई प्रीलोडेड फीचर्स जैसे- लाइव फोकस, ब्यूटी मोड और एक स्मार्ट सेल्फी एंगल शामिल हैं। यह डिवाइस वायर्ड और ब्लूटूथ हेडसेट पर डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी देती है। फोन के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये तय की गई है। यह 4GB + 64GB ऑप्‍शन में भी लॉन्‍च हुआ है, जिसके दाम 11,999 रुपये हैं। Samsung Galaxy A03 को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »