Samsung Galaxy A-सीरीज़ से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Samsung Galaxy A-सीरीज़ से आज ग्लोबल मार्केट में पर्दा उठाया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2019 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A90 में हो सकता है रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल
  • Galaxy A-सीरीज़ के कई मॉडल हो चुके हैं लॉन्च
  • बैंकॉक, मिलान और साओ पाउलो में है सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ इवेंट

Samsung Galaxy A-सीरीज़ से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Samsung Galaxy A-सीरीज़ से आज ग्लोबल मार्केट में पर्दा उठाया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, हम आपको इस बात की भी जानकारी देंगे कि आप कैसे लाइव स्ट्रीम को देख पाएंगे और लॉन्च इवेंट की शुरुआत कितने बजे से होगी। Samsung ने इस साल गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत कई मॉडल उतारे हैं और इनमें से Galaxy A10, Galaxy A20, Galaxy A30 और Galaxy A50 को भारत में भी लॉन्च किया गया है। कुछ क्षेत्रों में Galaxy A40 और Galaxy A70 से भी पर्दा उठाया गया है। आज इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए70 को भी ग्लोबल मार्केट में उतारे जाने की उम्मीद है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए90 (Galaxy A90) को भी आज इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
 

ऐसे देखें Samsung Galaxy A-सीरीज़ लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग

Samsung ने मंगलवार को बताया था कि बैंकॉक, मिलान और साओ पाउलो में आयोजित गैलेक्सी ए-सीरीज़ लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। बैंकॉक इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगी। सैमसंग डेडिकेटेड न्यूज़रूम लिंक के जरिए आप लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। थाइलैंड में हो रहे इवेंट से जुड़ी जानकारी के लिए गैजेट्स 360 से जुड़े रहें। इस सप्ताह Samsung ने घोषणा की थी कि कंपनी की मौजूदा गैलेक्सी जे-सीरीज़ को गैलेक्सी ए-सीरीज़ से रिप्लेस किया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A80, Galaxy A70, Galaxy A40 से उठ सकता है पर्दा (उम्मीद)

जैसा कि हमने आपको बताया कि सैमसंग पहले ही Galaxy A10, Galaxy A20, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन से पर्दा उठा चुकी है। Samsung Galaxy A40, Galaxy A60, Galaxy A70, Galaxy A80 और Galaxy A90 से पर्दा उठना अभी बाकी है। इनमें से तीन स्मार्टफोन के बारे में पहले ही जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए40 से पिछले महीने उस वक्त पर्दा उठा था जब हैंडसेट को डच रिटेलर वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। Galaxy A40 की कीमत 249 यूरो (लगभग 19,500 रुपये) हो सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वन यूआई, 5.9 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, दो रियर कैमरे( 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर), 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,100 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

Samsung Galaxy A70 से भी पिछले महीने पर्दा उठाया गया था। गैलेक्सी ए70 की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वन यूआई, 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6 जीबी या 8 जीबी रैम, 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, तीन रियकर कैमरे (32 मेगापिक्सल+ 8 मेगापिक्सल+ 5 मेगापिक्सल), 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

Galaxy A90 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था जिससे इस बात का संकेत मिला था कि यह फोन नॉचलेस डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा। कुछ समय एक वीडियो सामने आई थी जिसमें Galaxy A90 का इनोवेटिव स्लाइडर और रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल नज़र आ रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि गैलेक्सी ए90 को गैलेक्सी ए80 नाम से उतारा जा सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy A90 उर्फ Galaxy A80 के कथित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 6.7 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड पैनल होगा, 1080x2240 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ।  Samsung के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7150 प्रोसेसर होगा। Galaxy A90 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसका साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा और ToF कैमरा देंगे। Galaxy A90 की बैटरी 3,700 एमएएच की होगी। यह 25वॉट की पीडी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7885

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful Super-AMOLED display
  • Impressive slow-mo video recording
  • Good battery life and fast charging
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • No camera night mode
  • No OIS or EIS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.