Samsung Galaxy A80 की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती, जानें नया दाम

Samsung Galaxy A80 Price Cut: सैमसंग गैलेक्सी ए80 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। जानें Samsung ब्रांड के इस हैंडसेट की कीमत में कितने रुपये की कटौती हुई है।

Samsung Galaxy A80 की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती, जानें नया दाम

Samsung Galaxy A80 Price Cut: सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • Amazon और Flipkart पर नई कीमत के साथ उपलब्ध है Galaxy A80
विज्ञापन
Samsung Galaxy A80 Price Cut: सैमसंग गैलेक्सी ए80 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। Galaxy A80 की कीमत में कटौती कर दी गई है, याद करा दें कि जुलाई में Samsung ब्रांड के इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया गया था। अहम खासियत की बात करें तो Galaxy A80 में रोटेटिंग कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए अब आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत में कितने रुपये की कटौती की गई है और अब हैंडसेट का नया दाम क्या है।
 

Samsung Galaxy A80 price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत में कटौती के बाद अब यह हैंडसेट Samsung इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर 39,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Amazon और Flipkart पर भी Galaxy A80 नई कीमत के साथ लिस्ट है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी ए80 ऑफलाइन स्टोर पर भी नई कीमत के साथ उपलब्ध है। हमने सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत में कटौती को लेकर Samsung इंडिया से संपर्क किया है, कंपनी से जवाब आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

याद करा दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी ए80 को भारत में 47,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। इस दाम में हैंडसेट का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद सैमसंग ब्रांड के इस हैंडसेट की कीमत 8,000 रुपये कम कर दी गई है।
 

Samsung Galaxy A80 specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के अन्य फीचर में सुपर स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 165.2x76.5x9.3 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  3. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  4. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  5. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  7. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  10. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »