Samsung Galaxy A90 हो सकता है गैलेक्सी आर सीरीज़ का हिस्सा

Samsung Galaxy A90 को लेकर पिछले काफी समय से लीक सामने आते रहे हैं लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सैमसंग ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन को नए नाम के साथ उतारा जा सकता है।

Samsung Galaxy A90 हो सकता है गैलेक्सी आर सीरीज़ का हिस्सा

Samsung Galaxy A90 हो सकता है गैलेक्सी आर सीरीज़ का हिस्सा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A90 5G में हो सकते हैं दो रियर कैमरे
  • प्राइमरी कैमरा 32 मेगापिक्सल सेंसर से हो सकता है लैस
  • 8 मेगापिक्सल का हो सकता है सेकेंडरी सेंसर
विज्ञापन
Samsung Galaxy A90 को लेकर पिछले काफी समय से लीक सामने आते रहे हैं लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सैमसंग ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन को नए नाम के साथ उतारा जा सकता है। स्मार्टफोन जिसका मॉडल नंबर SM-A908N है उसे लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि इसे Galaxy A90 नाम से उतारा जाएगा लेकिन अब नए लीक के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि यह नई Galaxy R सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च किया जा सकता है। एक अन्य लीक में ऐसा दावा किया गया है कि Galaxy A90 5G को भी Samsung के घरेलू बाज़ार में टेस्ट किया जा रहा है और यह डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।

टिप्सटर @OnLeaks ने खुलासा किया है कि Galaxy A90 को नए नाम के साथ नई Galaxy R-सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung अपनी नई गैलेक्सी आर-सीरीज़ के अंतर्गत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दोनों ही स्मार्टफोन में "बड़े डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा" से लैस हो सकते हैं।

Galaxy R सीरीज़ के अंतर्गत उतारने जाने वाला एक स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। वहीं, दूसरी फोन अनोखे कैमरा फीचर के साथ आएगा, लेकिन फिलहाल यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि यह पॉप-अप डिज़ाइन के साथ आएगा या फिर स्लाइड-आउट मोड्यूल या कंवेंशनल लेआउट के साथ।

GalaxyClub की एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर SM-A908N वाले स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया में अभी सर्टिफिकेशन मिलना बाकी है। यह 5जी सपोर्ट से लैस हो सकता है और हो सकता है इसे Galaxy A90 5G नाम से उतारा जाए।

जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो फोन के इंटरनल हार्डवेयर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं फिलहाल सामने नहीं आई है। कथित Galaxy A90 5G में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »