Samsung Galaxy A80 को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

Samsung Galaxy A80 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए80 को नया फर्मवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Samsung Galaxy A80 को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

Samsung Galaxy A80 को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A80 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम हैं
  • सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है सैमसंग गैलेक्सी ए80 में
विज्ञापन
Samsung Galaxy A80 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए80 को नया फर्मवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। याद करा दें कि सैमसंग ब्रांड के इस हैंडसेट को इस महीने भारत में लॉन्च किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के लिए 31 जुलाई तक प्री-बुकिंग की जा सकेगी। स्मार्टफोन की अहम खासियत इसमें दिया रोटेटिंग कैमरा सेटअप है। भारत में हैंडसेट की बिक्री शुरू होने से पहले हैंडसेट को नया अपडेट मिलने की खबर आ रही है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए80 को नया फर्मवेयर अपडेट मिलने लगा है जिसका सॉफ्टवेयर वर्जन A805FXXU2ASG7 है। गैलेक्सी ए80 के लिए जारी हुआ नया अपडेट डिवाइस परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट, बग फिक्स और जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।सेल्फी खींचने के दौरान कैमरा में आपको ऑटोफोकस फीचर मिलेगा।
 

Samsung Galaxy A80 की भारत में कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए80 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,990 रुपये तय की गई है। हैंडसेट की प्री-बुकिंग 31 जुलाई तक की जा सकेगी। सैमसंग ब्रांड के इस हैंडसेट की बिक्री 1 अगस्त से सभी प्रमुख मोबाइल रिटेल स्टोर, सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग ओपेरा हाउस और सभी प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर पर होगी।
 

Samsung Galaxy A80 specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के अन्य फीचर में सुपर स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 165.2x76.5x9.3 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »