Samsung Galaxy Unpacked इवेंट फरवरी में होगा, लॉन्च होगी Galaxy S22 सीरीज़!

फिलहाल, Samsung ने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन टिप्सटर Ice Universe ने जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 8 फरवरी से आयोजित किया जाएगा, चीन में लॉन्च तारीख 9 फरवरी होगी।

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट फरवरी में होगा, लॉन्च होगी Galaxy S22 सीरीज़!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Unpacked इवेंच 9 फरवरी को हो सकता है आयोजित
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में मिल सकता है S पेन
  • Snapdragon और Exynos प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ अगले महीने दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी की आगामी फ्लैगशिप सीरीज़ के तौर पर लॉन्च की जाएगी। कंपनी के इस आगामी इवेंट में Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। Samsung ने अब इन डिवाइस के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है, जो कि कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान पेश होंगे। यह इवेंट फरवरी में आयोजित होगा। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जगह के आधार पर Snapdragon 8 Gen 1 और Exynos 2200 प्रोसेसर से लैस होंगे।

Samsung के प्रेसिडेंट और MX Business के प्रमुख TM Roh ने गुरुवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी की आगामी Samsung Galaxy S22 सीरीज़ को टीज़ किया। उन्होंने जानकारी दी कि गैलेक्सी एस सीरीज़ की नेक्सट जनरेशन जल्द ही पेश की जाएगी। Roh ने इस साल का यह सीरीज़ अब-तक की सबसे “Noteworthy” सीरीज़ होगी। Samsung Galaxy S22 Ultra में इनबिल्ट एस पेन फीचर होगा, जो कि कंपनी के नोट लाइनअप को रिप्लेस करेगा। ब्लॉग पोस्ट में यह भी कंफर्म किया गया है कि गैलेक्सी अनपैक्ड फरवरी महीने में आयोजित किया जाएगाा।

Samsung ने आगमी गैलेकसी अनपैक्ड इवेंट का टीज़र वीडियो भी रिलीज़ किया है, जिसमें अगले महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।



Roh ने आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्टा को लेकर कुछ जानकारी भी टीज़ की है, जिसमें बेहतर नाइट फोटोग्राफी और फास्टर परफोर्मेंस आदि शामिल होंगे। पोस्ट के मुताबिक, आगामी गैलेक्सी एस22 सीरीज़ काफी टिकाऊ भी होगी। फिलहाल, सैमसंग ने आगामी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन टिप्सटर Ice Universe ने जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 8 फरवरी से आयोजित किया जाएगा, चीन में लॉन्च तारीख 9 फरवरी होगी। बता दें, पुरानी रिपोर्ट में भी जानकारी दी गई थी कि नेक्सट गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 8 फरवरी को आयोजित होगा।

Dohyun Kim (@dohyun854) ने क्षेत्रों व प्रोसेसर की लिस्ट शेयर की है, जिसमें जानकारी मिलती है कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ किस जगह किस प्रोसेसर के साथ दस्तक देगी। टिप्सटर के अनुसार, नई गैलेक्सी एस22 सीरीज़ ईस्ट एशिया, साउथ ईस्ट एशिया, ओशिनिया और नॉर्थ और साउथ अमेरिका में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी। वहीं, यूरोप में यह Exynos 2200 प्रोसेसर के साथ आएगी।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
रियर कैमराहां
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  7. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  9. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  10. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »