• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Note 20 भारत में मिस्टिक ब्लू रंग में भी होगा उपलब्ध, जानें क्या होगी कीमत

Samsung Galaxy Note 20 भारत में मिस्टिक ब्लू रंग में भी होगा उपलब्ध, जानें क्या होगी कीमत

Samsung ने सोमवार को भारत में नए मिस्टिक ब्लू कलर ऑप्शन का ऐलान किया, जिसके बाद यह नया विकल्प मौजूदा मिस्टिक ब्रॉन्ज़ और मिस्टिंक ग्रीन के साथ शामिल हो चुका है।

Samsung Galaxy Note 20 भारत में मिस्टिक ब्लू रंग में भी होगा उपलब्ध, जानें क्या होगी कीमत

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 में मौजूद है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 की भारत में कीमत 77,999 रुपये
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है सैमसंग गैलेक्सी नोट 20
  • अब सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 को भारत में मिलें तीन रंगों के विकल्प
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 20 का मिस्टिक ब्लू कलर ऑप्शन आधिकारिक रूप से भारत में पेश कर दिया गया है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने सोमवार को नए मिस्टिक ब्लू कलर ऑप्शन का ऐलान किया, जिसके बाद यह नया विकल्प मौजूदा मिस्टिक ब्रॉन्ज़ और मिस्टिंक ग्रीन के साथ शामिल हो चुका है। आपको बता दें, Samsung ने भारत में गैलेक्सी नोट 20 के साथ-साथ Samsung Galaxy Note 20 Ultra की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, कल Amazon के जरिए यह जानकारी हासिल हुई कि स्मार्टफोन की सेल भारत में 28 अगस्त से शुरू होने वाली है।

Samsung Galaxy Note 20 मिस्टिक ब्लू रंग के विकल्प की जानकारी सबसे पहले दक्षिण कोरिया की SK टेलीकॉम वेबसाइट द्वारा सार्वजनिक की गई थी। नया कलर ऑप्शन कीमत व स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से मौजूदा वेरिएंट जैसा ही है।
 

Samsung Galaxy Note 20 price in India

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 के 256 जीबी स्टोरेज वाले 4जी वेरिएंट की भारत में कीमत 77,999 रुपये है। भारत में खरीद के लिए यह फोन अब यह स्मार्टफोन तीन रंगों के विकल्प में मौजूद होगा, जिसमें लेटेस्ट कलर मिस्टिक ब्लू शामिल हुआ है। जैसे कि हमने बताया फिलहाल यह स्मार्टफोन भारत में Amazon, Flipkart, Samsung.com के साथ-साथ विभिन्न रिटेल स्टोरों के जरिए प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट है।

इसके अलावा, Galaxy Note 20 की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 7,000 रुपये की कीमत का फायदा मिलेगा। इसे ग्राहक Samsung Shop app पर रीडिम कर सकता है। इसके अलावा, HDFC बैंक कार्ड धारक गैलेक्सी नोट 20 खरीद पर 6,000 रुपये तक कैशबैक प्राप्त करेंगे। यही नहीं, मौजूदा गैलेक्सी यूज़र्स को फोन अपग्रेड करने पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाने का भी मौका मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Note 20 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो + ई-सिम) सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर चलता है और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। स्मार्टफोन दो प्रोसेसर के विकल्पों में आता है, जो बाज़ार पर निर्भर हैं - ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस 990 या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट। फोन में 8 जीबी रैम शामिल और यह 256 जीबी स्टोरेज से लैस आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में शामिल अन्य दो कैमरा सेंसर में एक एफ/1.8 अपर्चर और डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस के साथ आने वाला 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। फोन 30x स्पेस ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है।

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 20 के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। सेंसर में एफ/2.2 अपर्चर और डुअल पिक्सल ऑटोफोकस शामिल है।

Samsung Galaxy Note 20 में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 एस पेन के साथ आता है, जिसमें 26 मिलीसेकंड की लेटेंसी होती है। स्टायलस में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फीचर भी शामिल है, जो आपको अपने हाथ से लिखे नोट्स को वर्ड या पावरपॉइंट फाइल में बदलने का फीचर देता है। इसके अलावा, फोन एक एडवांस सैमसंग नोट्स ऐप के साथ आता है, जिससे आप आसानी अपने नोट्स को व्यवस्थित कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Note 20 में 4,300mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 161.1x75.2x8.3 मिलीमीटर वज़न 198 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »