Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO

टेलीकॉम मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी में Reliance Industries की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। लगभग एक दशक पहले Jio Platforms की शुरुआत हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2026 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Jio Platforms ने बताया है कि IPO में 27 करोड़ नए शेयर्स की पेशकश होगी
  • इस कंपनी में Reliance Industries की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है
  • लगभग एक दशक पहले Jio Platforms की शुरुआत हुई थी

इस कंपनी में Reliance Industries की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Photo Credit: Reuters

देश के बड़े कारोबारी समूहों में शामिल Reliance Industries की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेज से जुड़ी यूनिट Jio Platforms ने स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग की तैयारी की है। Jio Platforms ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से लगभग चार अरब डॉलर (लगभग 37,700 करोड़ रुपये) जुटाने के लिए शुक्रवार को डॉक्युमेंट्स दाखिल किए हैं। 

Jio Platforms ने बताया है कि IPO में 27 करोड़ नए शेयर्स की पेशकश की जाएगी। यह IPO के बाद कंपनी के कुल इक्विटी बेस का 2.9 प्रतिशत होगा। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की ओर से लिए गए कर्ज को चुकाने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस IPO के लिए कंपनी की वैल्यू लगभग 137 अरब डॉलर लगाए जाने का अनुमान है। दुनिया की कुछ बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों और प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स का Jio Platforms में इनवेस्टमेंट है। देश में यह सबसे बड़ा IPO हो सकता है। 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook की प्रमोटर Meta ने 2020 में Jio Platforms में 43,574 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से लगभग 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के पास Jio Platforms में लगभग 7.73 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके लिए गूगल ने लगभग 33,737 करोड़ रुपये का फंड लगाया है। इसके अलावा कंपनी में Silver Lake, General Atlantic, Vista Equity Partners और TPG सहित कुछ इंटरनेशनल प्राइवेट इक्विटी और स्ट्रैटेजिक इनवेस्टर्स ने भी इनवेस्टमेंट किया है। 

टेलीकॉम मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी में Reliance Industries की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। लगभग एक दशक पहले Jio Platforms की शुरुआत हुई थी। इस कंपनी ने कम प्राइस वाले मोबाइल डेटा प्लान के साथ टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव किया था। इसके बाद कंपनी ने क्लाउड कंप्यूटिंग, एंटरप्राइज सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे सेगमेंट्स में एक्सपैंशन किया है। पिछले वर्ष रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ Mukesh Ambani ने बताया था कि 2026 की पहली छमाही में Jio Platforms को स्टॉक मार्केट पर लिस्ट कराया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग में शुक्रवार को अंबानी ने कहा कि Jio Platforms की लिस्टिंग से यह प्रदर्शित होगा कि भारत में वैश्विक स्तर और क्षमता की टेक्नोलॉजी कंपनियां बनाई जा सकती हैं। देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत के लिए पिछले वर्ष रिलायंस जियो ने Elon Musk की Starlink के साथ टाई-अप किया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.