Reliance Jio ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है नया फोन

Jio Bharat B1 में 4G कनेक्टिविटी और प्री-इंस्टॉल्ड UPI पेमेंट फीचर था। इसमें कई भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है। इसे दो कलर्स में लाया गया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 22:36 IST
ख़ास बातें
  • Jio Bharat B1 में 4G कनेक्टिविटी थी
  • इसमें कई भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है
  • इस फोन की बैटरी 2,000 mAh की है

यह फोन Jio Bharat B2 हो सकता है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio जल्द ही एक नया फोन लॉन्च कर सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Jio Bharat B1 की तुलना में नए फोन में अपग्रेड हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। Jio Bharat B1 में 4G कनेक्टिविटी और प्री-इंस्टॉल्ड UPI पेमेंट फीचर था। इसमें कई भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है। इसे दो कलर्स में लाया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी का नया फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर JBB121B1 के साथ देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन Jio Bharat B2 हो सकता है। Jio Bharat B1 में 2.4 इंच QVGA रेक्टैंगुलर डिस्प्ले और ‎Threadx RTOS है। इसमें 50 MB का RAM मिलता है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G, ब्लूटूथ, Wi-Fi और USB शामिल हैं। इसकी बैटरी 2,000 mAh की है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी के बिना इस्तेमाल के 340 घंटे से अधिक चल सकती है। इसमें रियर कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में एंटरटेनमेंट के लिए JioCinema और JioSaavn प्री-इंस्टॉल्ड हैं। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए इसमें JioPay का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

रिलायंस जियो की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस JioSpaceFiber जल्द शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष कंपनी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में सैटकॉम टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया था। कंपनी को जल्द ही इंडियन स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) से जरूरी अप्रूवल मिल सकता है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने IN-SPACe के पास अनिवार्य दस्तावेज जमा कर दिए हैं। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज शुरू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को सिक्योरिटी क्लीयरेंस लेने के साथ ही कई मिनिस्ट्रीज से अप्रूवल लेने होंगे। पिछले वर्ष इंडिया मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो ने बताया था कि उसने दूरदराज के चार क्षेत्रों को अपनी JioSpaceFiber सर्विस से कनेक्ट किया है। ये क्षेत्र गुजरात में गिर, छत्तीसगढ़ में कोरबा, ओडिशा में नबरंगपुर और असम में जोरहाट, ONGC हैं। सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए रिलायंस जियो ने लग्जमबर्ग की सैटेलाइट टेलीकम्युनिकेशंस नेटवर्क प्रोवाइडर Société Européenne des Satellites के साथ टाई-अप किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.