Jio का नया फोन Bharat B2 जल्द होगा लॉन्च! यहां दिखाई दिया, जानें डिटेल

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर JBB121B1 के साथ एक नया Jio फोन लिस्ट किया गया है।

Jio का नया फोन Bharat B2 जल्द होगा लॉन्च! यहां दिखाई दिया, जानें डिटेल

Jio Bharat B1 4G कनेक्टिविटी और प्री-इंस्टॉल्ड UPI पेमेंट फीचर के साथ आता है

ख़ास बातें
  • BIS पर एक Jio फोन देखा गया है
  • इसे Jio Bharat B2 बताया जा रहा है
  • Jio Bharat B1 को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Jio Bharat B2 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने हैंडसेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कथित तौर पर फोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। फीचर फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मॉनिकर को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि यह Jio Bharat B1 के अपग्रेड के रूप में आएगा, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। पुराना मॉडल 4G कनेक्टिविटी और प्री-इंस्टॉल्ड UPI पेमेंट फीचर के साथ आता है। फोन कई भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

91Mobiles हिंदी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर JBB121B1 के साथ एक नया Jio फोन लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से इस हैंडसेट के बारे में कोई डिटेल्स नहीं मिलती है और यह मॉडल के लिए किसी मॉनिकर का संकेत नहीं देता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन को Jio Bharat B2 के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसमें पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर स्पेसिफिकेशन और अधिक फीचर्स होंगे।

Jio Bharat B1 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले और Threadx RTOS के साथ आता है। यह 50MB रैम, ब्लूटूथ, 4G, वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शन से लैस है और इसमें एक नैनो सिम कार्ड रखा जा सकता है।

Jio Bharat B1 में 2,000mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह 343 घंटे तक की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ दे सकती है। यह एक अनिर्दिष्ट रियर कैमरा यूनिट के साथ भी आता है। मनोरंजन के लिए फोन में JioCinema और JioSaavn पहले से इंस्टॉल मिलते हैं, जबकि JioPay यूजर्स को UPI लेनदेन का फायदा देता है।

ब्लैग और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किए गए Jio Bharat B1 4G की कीमत 1,299 रुपये है। यह फीचर फोन कई भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं सहित 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 3.5mm हेडफोन जैक भी है। इसका वजन 110 ग्राम है और आकार 125mm x 52mm x 17mm है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Phone, Jio Phone New, New Jio Phone, Jio Phone 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »