Reliance AGM 2021 में पेश होगा सस्ता 5G फोन और JioBook लैपटॉप!

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) अपने कथित 'किफायती' लैपटॉप JioBook और 5G स्मार्टफोन को AGM में घोषित कर सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मार्च 2021 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Reliance AGM में लॉन्च कर सकती है JioBook लैपटॉप और 5G फोन
  • दोनों डिवाइस 'किफायती' सेगमेंट में लॉन्च हो सकते हैं
  • अगस्त या सितंबर में आयोजित हो सकती है AGM 2021

Reliance AGM 2021 अगस्त या सितंबर में आयोजित हो सकती है

Reliance अपनी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कथित तौर पर JioBook लैपटॉप और 'किफायती' 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। जियोबुक को लेकर हाल ही में एक खबर आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रिलायंस एक 'किफायती' लैपटॉप पर काम कर रहा है, जिसे JioBook कहा जाएगा। इस लैपटॉप के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए थे। पिछले साल AGM जुलाई के मध्य में आयोजित हुई थी और इस साल इसके अगस्त या सितंबर में आयोजित होने का अनुमान है। इस मीटिंग में हम दोनों डिवाइस के साथ कुछ बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कर सकते हैं।

ET की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) अपने कथित 'किफायती' लैपटॉप JioBook और 5G स्मार्टफोन को AGM में घोषित कर सकती है। कंपनी इस स्मार्टफोन को Google के साथ मिलकर विकसित कर रही है और रिपोर्ट के मुताबिक, इसे मई से जून के बीच R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) स्टेज पर लाया जाएगा। इन दोनों डिवाइस के अलावा AGM 2021 में हमें और भी कई बड़ी घोषणाएं सुनने को मिल सकती हैं, जिनमें से एक बड़ी घोषणा 5G नेटवर्क रोल-आउट को लेकर हो सकती है। खबरों और अफवाहों का कहना है कि कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में अपनी 5G सर्विस रोलआउट कर सकती है। कहीं न कहीं कंपनी नेटवर्क सर्विस की शुरुआत अपने खुद के विकसित 5G स्मार्टफोन से कर सकती है।

इस समय भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 30 Pro है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। Reliance क्रांति के लिए जानी जाती है, इसलिए हैरानी नहीं होगी, यदि कंपनी अपने स्मार्टफोन को बेहद आक्रामक कीमत में लॉन्च करे। पिछले साल AGM में कंपनी ने Google के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए बताया था कि सर्च दिग्गज ने रिलायंस के Jio Platforms Ltd. के 7.73% इक्वेटी स्टेक्स खरीदे हैं।

वहीं, JioBook की बात करें, तो इस महीने की शुरुआत में कंपनी के बजट लैपटॉप को स्पेसिफिकेशन्स के साथ लीक किया गया था। नए लैपटॉप के Android पर आधारित कस्टम स्किन पर काम करने की उम्मीद है, जिसका नाम JioOS होगा। यह Jio ऐप्स के साथ आ सकता है। JioBook में 4G LTE सपोर्ट होने की बात भी कही गई है। लैपटॉप के प्रोटोटाइप में 1,366x768 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट और Snapdragon X12 4G मॉडेम को देखा गया है। JioBook को कम से कम 2GB LPDDR4x रैम और 32GB eMMC स्टोरेज वेरिएंट में लाया जा सकता है और एक मॉडल 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.