11.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ JioBook लैपटॉप 15,799 रुपये में लॉन्‍च, जानें बाकी खूबियां

JioBook : लैपटॉप खरीदने वाले कस्‍टमर्स एक्सिस, कोटक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एयू, इंडसइंड, डीबीएस, यस और अन्य प्रमुख बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 10 फीसदी इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

11.6 इंच डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ JioBook लैपटॉप 15,799 रुपये में लॉन्‍च, जानें बाकी खूबियां

JioBook : यह लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है, जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ जोड़ा गया है।

ख़ास बातें
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में इसे पेश किया गया था
  • गवर्नमेंट ई-मार्केट प्‍लेस में लाया गया था लैपटॉप को
  • अब इसे रिलायंस डिजिटल पर लाया गया है
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में अपने पहले लैपटॉप, जियोबुक (JioBook) का ऐलान किया था। यह लैपटॉप अब बिक्री के लिए लाइव है। इसे रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट के जरिए भारतीय कंस्‍यूमर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले इसे सरकारी ई-मार्केटप्लेस के जरिए रिसेलर्स के लिए लाया गया था। इससे लैपटॉप के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा हुआ था। इस लैपटॉप में 11.6 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। क्‍वॉलकॉम और माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी में डेवलप किए गए इस बजट लैपटॉप का मकसद JioPhone जैसी सफलता को दोहराना है। 
 

JioBook के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

JioBook को 15,799 रुपये के प्राइस टैग में लॉन्च किया गया है। इसे रिलायंस डिजिटल की ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, लैपटॉप खरीदने वाले कस्‍टमर्स एक्सिस, कोटक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एयू, इंडसइंड, डीबीएस, यस और अन्य प्रमुख बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 10 फीसदी इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट का लाभ उठा सकते हैं। 
 

JioBook के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

जियोबुक में 11.6 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जो 1366×768 पिक्सल रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है। यह लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है, जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ जोड़ा गया है। लैपटॉप में 2GB रैम और 32GB eMMC स्टोरेज मिलता है। स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। JioBook में 5,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे से अधिक की बैटरी लाइफ देगी। 

Jio का पहला लैपटॉप JioOS पर चलेगा। कंपनी का कहना है कि इसे बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए ऑप्‍टमाइज किया गया है। इस लैपटॉप में थर्ड पार्टी एप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए JioStore की मदद लेनी होगी। JioBook एक इनबिल्ट 4G सिम कार्ड के साथ शिप किया जाएगा। इसमें ब्लूटूथ 5.0, एक एचडीएमआई मिनी पोर्ट और वाई-फाई जैसे ऑप्‍शन दिए गए हैं।  लैपटॉप में डुअल 1.0W स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का वेब कैमरा भी है। Jio के अनुसार, lयूजर्स को अपना KYC पूरा करने और डेटा प्‍लान्‍स को चुनने के लिए ICCID (SIM नंबर) के साथ नजदीकी Jio Store पर जाना होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »