• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Turbo 4 में मिलेगी 6550mAh बैटरी, 5 साल की फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी भी! 2 जनवरी को होगा लॉन्च

Redmi Turbo 4 में मिलेगी 6550mAh बैटरी, 5 साल की फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी भी! 2 जनवरी को होगा लॉन्च

कंपनी का कहना है कि इस वारंटी में यदि किसी यूजर की बैटरी हेल्थ चार साल के अंदर 80 प्रतिशत से नीचे गिरती है या परफॉर्मेंस में कोई कमी होती है, तो रेडमी बैटरी को बिल्कुल मुफ्त में बदलेगी।

Redmi Turbo 4 में मिलेगी 6550mAh बैटरी, 5 साल की फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी भी! 2 जनवरी को होगा लॉन्च

Photo Credit: Redmi

ख़ास बातें
  • Redmi ने Turbo 4 के स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है
  • स्मार्टफोन 6,550mAh की बैटरी के साथ आएगा
  • यह डुअल-बूस्ट कोल्ड-रेजिस्टेंट चिप से लैस होगा
विज्ञापन
Redmi Turbo 4 को 2 जनवरी, 2025 को लॉन्च किया जाना है, जिसमें अब दो दिन बचे हैं। कंपनी ने अब इसके स्पेसिफिकेशन्स को टीज करना तेज कर दिया है। हालिया दिनों में Redmi ने अपकमिंग Turbo 4 के कई पहलुओं से पर्दा उठाया है, जिसमें इसके लॉन्च डेट के साथ चिपसेट, रैम आदि को कंफर्म किया जा चुका है। अब, कंपनी ने बताया है कि Redmi Turbo 4 को 6,550mAh की विशाल बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस मॉडल के साथ पांच साल की बैटरी वारंटी दिए जाने का वादा किया गया है।

वीबो पर एक पोस्ट के जरिए Redmi ने Turbo 4 के स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया। दो पोस्टर शेयर किए गए हैं, जिनमें से एक कहता है कि Turbo 4 स्मार्टफोन 6,550mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो चार वर्षों तक 1600 तक चार्जिग साइकिल सपोर्ट करेगी। इतना ही नहीं, यह डुअल-बूस्ट कोल्ड-रेजिस्टेंट चिप से लैस होगा, जो -35 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी स्मार्टफोन को चालू रखेगा।

Redmi चीन में हाल ही में लॉन्च हुए Note 14 Pro+ के साथ भी चार वर्षों की वारंटी देती है। कंपनी का कहना है कि इस वारंटी में यदि किसी यूजर की बैटरी हेल्थ चार साल के अंदर 80 प्रतिशत से नीचे गिरती है या परफॉर्मेंस में कोई कमी होती है, तो रेडमी बैटरी को बिल्कुल मुफ्त में बदलेगी। यह वारंटी वर्तमान में केवल चीन में लागू है।

अपने लेटेस्ट पोस्ट में Redmi ने यह भी कंफर्म किया है कि जो Turbo 4 को उसकी पहली सेल में खरीदने वाले हैं, उन्हें पांच-वर्षों के लिए बैटरी वारंटी मिलेगी।

शेयर किया गया दूसरा प्रोमो पोस्टर बताता है कि Redmi Turbo 4 धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटेड होगा।

पिछले टीजर्स के जरिए स्मार्टफोन के MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट के साथ आने की पुष्टि की जा चुकी है। बताया गया है कि अपकमिंग मॉडल की कीमत लगभग 2,000 युआन (करीब 23,500 रुपये) होगी। कुछ सर्टिफिकेशन्स ने इसमें 16GB तक रैम, Android 15 OS और 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग होने की ओर इशारा दिया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »