Redmi ने Turbo 4 के स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया गया है। दो पोस्टर शेयर किए गए हैं, जिनमें से एक कहता है कि Turbo 4 स्मार्टफोन 6,550mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो चार वर्षों तक 1600 तक चार्जिग साइकिल सपोर्ट करेगी। इतना ही नहीं, यह डुअल-बूस्ट कोल्ड-रेजिस्टेंट चिप से लैस होगा, जो -35 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बैटरी को सुरक्षित रूप से चार्ज करने में मदद करेगा।
यह इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Turbo 3 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का Dimensity 8400-Ultra दिया जाएगा। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगा।
Redmi ने बताया है कि Turbo 4 को 2 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन का भी खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन फ्रॉस्टेड सॉफ्ट फॉग ग्लास बैक कवर के साथ दिख रहा है।
Xiaomi का अपकमिंग फोन Redmi Turbo 4 सुर्खियों में है। शाओमी का कहना है कि यह पहला फोन होगा जो लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट से लैस होगा। फोन लॉन्च से पहले गीकबेंच पर नजर आया है। इसमें 16GB रैम कंफर्म हो गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।
चीन के टिप्सटर ने वीबो पर एक पोस्ट में Redmi स्मार्टफोन मॉडल का डिजाइन रेंडर शेयर किया है। टिप्सटर का दावा है कि यह Redmi Turbo 4 है। डिजाइन कुछ हद तक Samsung Galaxy S24 की याद दिलाता है, लेकिन बड़े कैमरा रिंग के साथ। यहां तक की रेंडर में वॉलपेपर भी सैमसंग डिवाइस के डिफॉल्ट वॉलपेपर से मेल खाता है। डिजाइन की बात करें, तो कथित Trubo 4 में पतले और चारों और एक समान बेजल्स दिखाई देते हैं।
Redmi Turbo 4 को इस महीने के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी लॉन्च को आगे के लिए टाल रही है। Xiaomi सब-ब्रांड ने अभी तक Turbo 4 के आधिकारिक टीजर्स भी शेयर करने शुरू नहीं किए हैं। हालिया लीक्स का कहना है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले से लैस होगा। यह OLED पैनल हो सकता है। इसके अलावा, फोन के 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने का भी अनुमान लगाया गया है।
रेडमी अगले महीने Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। टिप्सटर स्मार्ट पिकाचु (Smart Pikachu) ने यह बताया है। उनका अनुमान है कि Redmi Turbo 4 में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। याद रहे कि रेडमी ने इसी साल फरवरी में Turbo 3 स्मार्टफोन को चीन में पेश किया था। अगर Redmi Turbo 4 भी इसी साल लॉन्च होता है, तो ये एक साल में दो रेडमी टर्बो फोन होंगे।
2024 के अंत तक कई फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन लॉन्च होने की संभावना है। जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि आने वाले कुछ हफ्तों में Redmi K80, iQOO Neo 10, Redmi Turbo 4 जैसे कई धांसू स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। iQOO Neo 10 भी अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुमार बताया गया है। हालांकि कंपनियों की ओर से इनकी पुष्टि नहीं की गई है।