• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mi Super Sale: रेडमी नोट 7एस, रेडमी नोट 7 प्रो सहित कई शाओमी स्मार्टफोन बिक रहे हैं सस्ते में

Mi Super Sale: रेडमी नोट 7एस, रेडमी नोट 7 प्रो सहित कई शाओमी स्मार्टफोन बिक रहे हैं सस्ते में

Xiaomi की वेबसाइट पर रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7एस, रेडमी 7, रेडमी 7ए, रेडमी 6, रेडमी 6 प्रो और अन्य रेडमी स्मार्टफोन को मी डॉट कॉम पर ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है।

Mi Super Sale: रेडमी नोट 7एस, रेडमी नोट 7 प्रो सहित कई शाओमी स्मार्टफोन बिक रहे हैं सस्ते में
ख़ास बातें
  • सेल के दौरान रेडमी 7 की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होगी
  • Poco F1 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है
  • Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 9,999 रुपये है
विज्ञापन
शाओमी ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। Xiaomi की Mi Super Sale का आगाज़ हो गया है। सेल में कई स्मार्टफोन पर 8,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। चुनिंदा शाओमी स्मार्टफोन पर मी एक्सचेंज में 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट होगी। शाओमी मी ए2, रेडमी वाई3 और पोको एफ1 जैसे हैंडसेट अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। वहीं, शाओमी की वेबसाइट पर रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7एस, रेडमी 7, रेडमी 7ए, रेडमी 6, रेडमी 6 प्रो और अन्य रेडमी स्मार्टफोन को मी डॉट कॉम पर ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है।

रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो को वेबसाइट पर ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। रेडमी नोट 7एस का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 11,999 रुपये में लिस्ट है। इसका मतलब है कि रेडमी नोट 7एस की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है।

दूसरी तरफ, रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसका 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 16,999 रुपये में लिस्ट है। यानी कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। बाकी वेरिएंट पुरानी ही कीमत पर बिक रहे हैं। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आप 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाएंगे।

अब बात रेडमी वाई3 की। सेल के दौरान रेडमी वाई3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका मतलब है कि फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। महंगे वेरिएंट के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सेल के दौरान रेडमी 7 की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बिकेगा। यह कॉमेट ब्लू, एक्लिप्स ब्लैक और लूनर रेड रंग में मिलता है। दोनों ही वेरिएंट 500 रुपये सस्ते में मिलेंगे।

शाओमी ने रेडमी 7ए की कीमत में बदलाव कर दिया है। अब इसका 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5,999 रुपये में मिल रहा है और 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज का दाम 6,199 रुपये है।

Poco F1 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का दाम 18,999 रुपये है। इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये का है। पोको एफ1 की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है

Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 9,999 रुपये है। इसका मतलब कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि, शाओमी मी ए2 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। यह 15,999 रुपये में उपलब्ध है। मी ए2 को 1,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »