Redmi Note 7 Pro को मिल रहा है खास अपडेट, गेमिंग परफॉर्मेंस होगी और बेहतर!

Redmi ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि Redmi Note 7 Pro को 18 जून से MIUI अपडेट मिल रहा है। यह अपने साथ फोन के लिए गेम टर्बो मोड लेकर आएगा।

Redmi Note 7 Pro को मिल रहा है खास अपडेट, गेमिंग परफॉर्मेंस होगी और बेहतर!
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 प्रो “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है
  • Redmi Note 7 Pro एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 10 पर चलता है
  • Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने सस्ते स्मार्टफोन को भी गेम टर्बो मोड फीचर दे रही है। गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए लाई गई यह तकनीक अब Redmi Note 7 Pro का हिस्सा बनेगी। Xiaomi ने पुष्टि की है कि Redmi Note 7 Pro को मीयूआई अपडेट के ज़रिए गेम टर्बो मोड मिलेगा। यह फोन की सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा। यह गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने का काम करेगा। अपडेट को 18 जून को रोलआउट किया गया था। प्रतीत होता है कि यह अपडेट अभी रेडमी नोट 7 प्रो के चीनी वेरिएंट के लिए ज़ारी हुआ है। जल्द ही इसे अन्य मार्केट में भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

Redmi ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि Redmi Note 7 Pro को 18 जून से MIUI अपडेट मिल रहा है। यह अपने साथ फोन के लिए गेम टर्बो मोड लेकर आएगा। रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने Weibo पर साझा किया कि रेडमी नोट 7 प्रो को अपडेट के ज़रिए गेम टर्बो मोड मिल रहा है। यह टच सेंसेटिविटी और ब्राइटनेस जैसे पहलुओं को इनहांस करके गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर करता है। प्रतीत होता है कि यह अपडेट अभी चीनी वेरिएंट के लिए ही रिलीज हो रहा है। भारत में इसे लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कंपनी ने हाल ही में मीयूआई अपडेट के ज़रिए गेम टर्बो मोड को Poco F1 का हिस्सा बनाया था। इसके साथ Redmi K20 Pro को गेम टर्बो मोड 2.0 लाया गया था। हमने भारत में Redmi Note 7 Pro को यह खास मोड मिलने के संबंध में Xiaomi को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi Note 7 Pro, Game Turbo Mode, MIUI
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  3. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  5. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  6. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  9. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  10. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »