कीमत को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि कागज़ी तौर पर Redmi Note 7 Pro के हार्डवेयर को कोई और फोन चुनौती नहीं दे सकता। क्या इन हार्डवेयर के दम पर यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट का बेस्ट हैंडसेट साबित होगा?
Redmi Note 7 Pro Price in India: रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू
![]()
![]()
![]()
Redmi Note 7 Pro के कैमरा सैंपल फुल साइज़ में देखने के लिए टैप करें
Redmi Note 7 Pro अपने प्राइस रेंज में स्मार्टफोन फोटोग्राफी को दूसरे स्तर पर ले जाने का काम करता है। यह ढेर सारे डिटेल, हाइ डायनमिक रेंज और बेहतरीन वाइब्रेंसी के साथ तस्वीरें कैपचर करता है। क्लोज़ अप शॉट में डिवाइस चैंपियन बनकर निकलता है। कलर्स पंची रहते हैं। हमारे सैंपल शॉट में ग्रेडिएंट्स अच्छा रीप्रोड्यूस हुए।
कई बार कॉन्ट्रास्ट इनहांस करने के चक्कर में कलर्स ज़रूरत से ज़्यादा सेचुरेटेड आए और कई बार बैकग्राउंड अंडरएक्सपोज़्ड थे। कुछ कमियां है। लेकिन इस प्राइस रेंज के अन्य स्मार्टफोन की तुलना में Redmi Note 7 Pro ज़्यादा बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करता है।
डिफॉल्ट में तस्वीरें 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन पर कैपचर होती हैं। Redmi Note 7 Pro में पिक्सल बाइनिंग नाम की तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो चार एडजेसेंट पिक्सल्स से डेटा कलेक्ट करके एक लार्ज पिक्सल बनाता है। आप चाहें तो मैनुअली 48 मेगापिक्सल मोड चुनकर 48 मेगापिक्सल शॉट कैपचर कर सकते हैं।
48 मेगापिक्सल के शॉट डिफॉल्ट 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाले शॉट की तुलना में ज़्यादा डिटेल कैपचर करते हैं। लेकिन ये थोड़ा डिम और सॉफ्टनिंग का एहसास देते हैं। दूसरी तरफ, 12 मेगापिक्सल वाले शॉट शार्प, ज़्यादा वाइब्रेंट और ज़्यादा डेप्थ के साथ आते हैं। इसके अलावा कम रोशनी में 48 मेगापिक्सल कैमरे द्वारा लिए गए शॉट में नॉयज़ ज्यादा रहती है।
कम रोशनी में Redmi Note 7 Pro से रेगुलर मोड में ली गई तस्वीर (फुल-साइज़ इमेज के लिए टैप करें)
कम रोशनी में रेडमी नोट 7 प्रो से नाइट मोड में ली गई तस्वीर (फुल-साइज़ इमेज के लिए टैप करें)
Redmi Note 7 Pro बेहतरीन पोर्ट्रेट शॉट कैपचर करता है। एज डिटेक्शन बिल्कुल सही है। खासकर दिन की रोशनी में लिए गए बोकेह शॉट में।
रात में फोटोग्राफी के मामले में भी Redmi Note 7 Pro अपने प्रतिद्वंद्वियो से आगे निकल जाता है। नाइट मोड रात में ली गई तस्वीरों को थोड़ा ब्राइट करने का काम करता है। इस दौरान ठीक-ठाक डिटेल भी कैपचर होता है। हालांकि, हमने पाया कि एक्सपोज़र बढ़ाने के चक्कर में नाइट मोड में कलर्स सटीक नहीं रहते और ग्रेनी टेक्सचर्स फोटो का हिस्सा बन जाते हैं। गौर करने वाली बात है कि आप नाइट मोड में 48 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन में तस्वीरें नहीं कैपचर कर पाएंगे।
13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से ली गई सेल्फी शार्प होने के साथ अच्छे कलर रिप्रोडक्शन से लैस होती है। आपके पास कई ब्यूटिफिकेशन फीचर भी हैं।
![]()
Redmi Note 7 Pro के कैमरा सैंपल फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें
Redmi Note 7 Pro से आप फुल-एचडी और एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन कारगर साबित होता है। हालांकि, 4K रिकॉर्डिंग में ईआईएस नहीं है। फ्रंट कैमरे से आप फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। लेकिन स्टेबलाइज़ेशन की कमी के कारण वीडियो शेकी रिकॉर्ड होते हैं।
Redmi Note 7 Pro को दमदार बैटरी लाइफ के लिए जाना जाएगा। पूरे दिन इस्तेमाल करने के बाद भी इसमें 15-20 प्रतिशत बैटरी बची रही। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में 4000 एमएएच की बैटरी ने 19 घंटे 23 मिनट में दम तोड़ा।
Redmi Note 7 Pro क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। अफसोस कि रिटेल बॉक्स में कंपनी ने 10 वॉट का चार्जर दिया है। 10 वॉट के चार्जर ने Redmi Note 7 Pro को शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने में 54 मिनट लिया और 100 फीसदी चार्ज करने में 2 घंटे 14 मिनट।
हमारा फैसला
रेडमी नोट 7 प्रो कई मामलों में बेहद ही मजबूत चुनौती पेश करता है। आंखों को लुभाने वाला डिज़ाइन, स्मूथ परफॉर्मेंस, शानदार कैमरे और दमदार बैटरी लाइफ, इन पहलुओं के दम पर यह एक पावरफुल हैंडसेट साबित होता है। आक्रामक कीमत के कारण Xiaomi के इस फोन का चैंपियन बनकर उभरना तय है।
इसका मतलब यह नहीं है कि Redmi Note 7 Pro में कोई कमी नहीं है। गेमिंग के दौरान फोन जल्द गर्म हो जाता है। मीयूआई विज्ञापन से परेशान करता है और बॉडी पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं।
20,000 रुपये से कम वाले प्राइस सेगमेंट में Redmi Note 7 Pro को कई हैंडसेट के चुनौती मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, Oppo K1 (रिव्यू) इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर और एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। थोड़ा ज्यादा पैसा खर्चकर Samsung Galaxy A50 (रिव्यू) में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Samsung Galaxy M30 (रिव्यू) में आपको रियर पर तीसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। Nokia 6.1 Plus (रिव्यू) स्टॉक एंड्रॉयड, स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतरीन डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। इस प्राइस सेगमेंट में ZenFone Max Pro M2 (रिव्यू) और Realme U1 (रिव्यू) के बारे में भी विचार किया जा सकता है।
ये सारे हैंडसेट मजबूत दावेदारी पेश करते हैं, लेकिन Redmi Note 7 Pro अपने लुक, कैमरे, प्रोसेसर, बैटरी लाइफ और कीमत के कारण आगे निकल जाता है। अंत में हम यही कहेंगे, Redmi Note 7 Pro एक दमदार स्मार्टफोन है। संभव है कि यह Xiaomi का एक और चैंपियन फोन साबित हो।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ