Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में कितना दम? पहली नजर में

हमनें Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन के साथ कुछ समय बिताया, आइए आपको इनके बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में कितना दम? पहली नजर में

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में कितना दम? पहली नजर में

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो
विज्ञापन
Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन  प्रभावशाली हार्डवेयर, आकर्षक डिजाइन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है और यह हैंडसेट 6 मार्च 2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, दूसरी तरफ पावरफुल रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है और यह हैंडसेट 13 मार्च से मिलने लगेगा।

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और मी होम स्टोर पर बेचे जाएंगे। हमनें रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन के साथ लॉन्च इवेंट के दौरान कुछ समय बिताया, आइए आपको इनके बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 
Redmi

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7

शाओमी ने इस बार अपने दोनों फोन के लिए फ्लैशी डिजाइन इस्तेमाल करने का फैसला किया है। लंबे समय तक दूरी बनाए रखने के बाद ग्रेडिएंट पैनल रेडमी सीरीज का हिस्सा बन गए हैं। Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं। दूसरी तरफ Redmi Note 7 में रिफ्लेक्टिव बॉडी है और यह हैंडसेट ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू रंग में मिलेगा।

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। आकस्मिक तरल पर्दाथ से स्मार्टफोन को बचाने के लिए पी2आई हाइड्रोफोबिक नैनो-कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7 दोनों ही स्मार्टफोन में पोर्ट और बटन एक ही जगह पर मौजूद हैं।
 
Redmi

फोन के दाहिनी तरफ वॉल्यूम और पावर बटन को जगह मिली है तो वहीं फोन के बायीं ओर हाइब्रिड डुअल-सिम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 स्मार्टफोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और आईआर एमीटर तो वहीं फोन के निचले हिस्से में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलेगी। कुल मिलाकर रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन का डिजाइन आकर्षक है, यह मजबूत है और इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

दोनों ही मॉडल में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। ऐसा दावा किया गया है कि ब्लू लाइट एक्सपोजर को कम करने के लिए पैनल TUV-सर्टिफाइड हैं। दोनों ही स्मार्टफोन पतले बॉर्डर और नॉच डिजाइन के साथ आते हैं। फोन के साथ कुछ समय बिताने पर हमें डिस्प्ले कलर रिप्रोडक्शन और ब्राइटनेस ठीक-ठाक लगी।
 

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। यह मॉडल 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (सोनी आईएमएक्स586) है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक के स्टोरेज वेरिएंट हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दोनों ही स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी और क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट शामिल है। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में आपको कई ऐप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। फोन के साथ कुछ समय बिताने पर हमने पाया कि दोनों ही हैंडसेट में ऐप्स तेजी से लोड होते हैं और एनीमेशन भी स्मूथ हैं। Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी आदि की विस्तार से जानकारी हम आपको अपने रिव्यू में देंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »