Redmi Note 17 Pro, Pro Max के रियर पैनल में कंपनी ने एक खास कलर चेंजिंग पैनल फीचर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi Note 17 Pro, Pro Max के रियर पैनल में कंपनी ने एक खास कलर चेंजिंग पैनल फीचर दिया है।
Redmi Note 17 Pro सीरीज का लॉन्च भारत में कल होने जा रहा है। Xiaomi की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज ग्लोबल रिलीज के बाद अब इंडियन मार्केट में एंट्री करने जा रही है। सीरीज में दो मॉडल्स शामिल किए गए हैं जिसमें Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max का नाम आता है। Redmi Note 17 Pro, Pro Max का डिजाइन पहले ही सामने आ चुका है। इसके साथ ही दोनों ही स्मार्टफोन्स में Snapdragon 6 सीरीज के चिपसेट की पुष्टि भी कंपनी ने पहले ही कर दी है। आइए जानते हैं Redmi Note 17 Pro सीरीज के लॉन्च से पहले भारतीय मॉडल्स में और कौन से फीचर्स होंगे खास।
Redmi Note 17 Pro, Pro Max का लॉन्च भारत में 15 सितंबर को होने जा रहा है। सीरीज की सेल Amazon पर होगी जिसके लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Design goes MAX with a color shift that feels like pure magic.
— Redmi India (@RedmiIndia) September 13, 2026
A little sunlight, a whole new look, meet the Secret Sunrise variant of the #REDMINote17ProSeries.
Mark your dates for 15th September 2026. #mAhsterOfStrength
Watch The Livestream Here: https://t.co/wEAUZLNJxM pic.twitter.com/JExfiAY3K4
Redmi Note 17 Pro, Redmi Note 17 Pro Max में कंपनी ने कुछ धांसू फीचर्स टीज किए हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 10,000mAh की होगी। आइए जानते हैं विस्तार से इसके स्पेशल फीचर्स के बारे में।
Redmi Note 17 Pro सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। फोन में Corning Gorilla Glass की सेफ्टी मिलने वाली है। इसके साथ ही Redmi फोन TUV SUV 5 Star Titan Quality रेटिंग से लैस होंगे। True Color AMOLED डिस्प्ले इसमें मिलने वाला है। 12 Bit कलर डेप्थ का सपोर्ट फोन में होगा।
Redmi Note 17 Pro, Pro Max में कर्व्ड किनारों वाला डिजाइन दिया गया है। रियर में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें दो कैमरा मौजूद हैं। कैमरा रिंग के साथ में ही LED फ्लैश दिया गया है। राइट स्पाइन पर वॉल्यूम बटन हैं, जिसके नीचे पावर बटन की प्लेसिंग की गई है। पीछे की तरफ बॉटम में REDMI ब्रांडिंग की गई है।
Redmi Note 17 Pro, Pro Max के रियर पैनल में कंपनी ने एक खास कलर चेंजिंग पैनल फीचर दिया है। यह फोटोक्रॉमिक कलर चेंजिंग मैटिरियल से बना है जो कि इसके खास SECRET SUNRISE वेरिएंट में मिलने वाला है।
Redmi Note 17 Pro, Pro Max में रियर में डुअल कैमरा मिलने वाला है। फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। यह AI फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। कैमरा के साथ में LED फ्लैश भी है जिसके लिए कंपनी ने अलग से रिंग बनाई है।
Redmi Note 17 Pro, Pro Max के प्रोसेसर का खुलासा कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कर दिया है। Redmi Note 17 Pro, में Snapdragon 6s Gen4 चिपसेट मिलने वाला है जबकि Redmi Note 17 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है।
Redmi Note 17 Pro, Pro Max का सबसे बड़ा हाइलाइट इनकी बैटरी है। कंपनी ने फोन में 10,000mAh तक की बैटरी लगाई है। इसके लिए दावा किया गया है कि यह 4 दिन तक का बैकअप दे सकती है। साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देने वाली है। यह फोन कंपनी के चुनिंदा हैंडसेट्स में से हैं जो इतनी बड़ी बैटरी से लैस होकर आने वाले हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल