Redmi Note 17 Pro Max Battery

Redmi Note 17 Pro Max Battery - ख़बरें

  • 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
    Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन के चिपसेट और मजबूती से जुड़े फीचर्स की जानकारी दी है। Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh की Battery मिलेगी। वहीं Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ 10,000mAh की बड़ी Battery दी जाएगी। दोनों फोन को IP69K सुरक्षा और Corning Gorilla Glass मिलेगा। Pro Max का Secret Sunshine रंग रोशनी के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है।
  • 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
    अगर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी आपकी पहली जरूरत है, तो अब बाजार में 10,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी 10,000mAh बैटरी के साथ भारत में आने वाला है। बड़ी बैटरी के साथ इन फोन में 80W और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme के दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं। यहां जानें इन बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के फीचर्स और खासियतें।
  • Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
    इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 होगा। इस सीरीज में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड पोट्रेट एनहांसमेंट फीचर मिलेगा।
  • Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609FRA74G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi Note 17 Pro Max का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट मॉडल नंबर - QTI SM6850 के साथ है। यह Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 3 पर चल सकता है।
  • Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
    थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro Max के इंटरनेशनल वेरिएंट की मॉडल नंबर - क्रमशः 26081RA18G और 2609FRA74G के साथ लिस्टिंग हुई है। इन स्मार्टफोन्स की चीन में मैन्युफैक्चरिंग की गई है। Redmi Note 17 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 हो सकता है।
  • Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
    Redmi की आगामी स्मार्टफोन सीरीज के एक स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ टेस्टिंग की जा रही है। यह Redmi K100 Pro या Redmi K100 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले राउंडेड कॉर्नर्स और 185 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके डिस्प्ले में ज्यादा शॉर्पनेस और विजुअल क्लैरिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »