Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से पहले प्राइस का खुलासा

इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल होंगे

Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से पहले प्राइस का खुलासा

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की पिछले कुछ वर्षों में बिक्री बढ़ी है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन सीरीज 4 जनवरी को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होगी
  • Redmi Note 13 5G को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • Redmi Note 13 Pro 5G के दो वेरिएंट्स हो सकते हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Note 13 सीरीज का 4 जनवरी को भारत सहित इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल होंगे। बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की पिछले कुछ वर्षों में बिक्री बढ़ी है। 

टिप्सटर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Redmi Note 13 सीरीज की प्राइसिंग का खुलासा किया है। Redmi Note 13 5G को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि Redmi Note 13 5G के 6 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये हो सकता है। इसके अलावा 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 24,999 रुपये रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Arctic White, Prism Gold और Stealth Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Redmi Note 13 Pro 5G के दो वेरिएंट्स हो सकते हैं। इनके प्राइस 28,999 रुपये और 32,999 रुपये रखे जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन Arctic White, Coral Purple और Midnight Black कलर्स में मिल सकता है। Redmi Note 13 Pro+ 5G का शा शुरुआती प्राइस 33,999 रुपये रखा जा सकता है। इसे Fusion White, Fusion Purple और Fusion Black कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। 

पिछले एक दशक में Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी से बड़ा बदलाव हुआ था। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दावा किया गया था कि Redmi Note 13 सीरीज की इंटरनेशनल बिक्री 33 करोड़ यूनिट्स से अधिक की चुकी है। Redmi की K70 सीरीज में जल्द एक नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में K70, K70 Pro और K70e शामिल हैं। इसमें K70 Ultra को लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 150 W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें  K70 Pro के  समान 6.67 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • कमियां
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »