Redmi Note 11T 5G फोन 6nm के इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला Redmi स्मार्टफोन होगा

Xiaomi के साथ-साथ Amazon ने भी Redmi Note 11T 5G फोन के भारतीय लॉन्च को माइक्रोसाइट के जरिए टीज़ करना शुरू कर दिया है। इससे इशारा मिलता है कि नया रेडमी फोन Mi.com के अलावा, अमेज़न पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Note 11T 5G फोन 6nm के इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला Redmi स्मार्टफोन होगा
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11T 5G में मिलेगा फास्टेस्ट 5जी एक्सपीरियंस
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा रेडमी नोट 11टी 5जी
  • फोन में मिल सकते हैं सात 5जी बैंड
विज्ञापन
Redmi Note 11T 5G का भारतीय लॉन्च अब बस कुछ ही दिन दूर है। आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले Xiaomi ने रेडमी नोट 11टी 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन को टीज़ करना सुरू कर दिया है। Xiaomi India मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि रेडमी नोट 11टी 5जी फोन 6nm चिपसेट के साथ आने वाला पहला Redmi फोन होगा। फिलहाल, सम्पूर्ण डिटेल्स सामने नहीं आई है, लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा। रेडमी इंडिया ने यह भी ऐलान किया है कि वह रेडमी नोट 11टा 5जी के लिए 5जी ट्रायर कंडक्ट करा रहे हैं।

मनु कुमार जैन के ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि Redmi Note 11T 5G फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस होगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि नया मॉडल Redmi का फास्टेस्ट 5G फोन होगा।
 

रेडमी नोट 11टी 5जी फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि Redmi Note 11 का भारतीय वेरिएंट होगा जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। नए फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे रेडमी नोट 11 भी लैस था।

Xiaomi के साथ-साथ Amazon ने भी रेडमी नोट 11टी 5जी फोन के भारतीय लॉन्च को माइक्रोसाइट के जरिए टीज़ करना शुरू कर दिया है। इससे इशारा मिलता है कि नया रेडमी फोन Mi.com के अलावा, अमेज़न पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

इसके अलावा, Redmi ने रेडमी नोट 11टी 5जी फोन पर 5जी टेस्टिंग के लिए Jio के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान किया है।

कंपनी का कहना है, "आगामी डिवाइस की क्षमता और परफोर्मेंस को वेरिफाइ करने के लिए दोनों कंपनियों ने 5G स्टैंडअलोन लैब ट्रायल किया है और एन्हैंस्ड 5G एंड-यूज़र एक्सपीरियंस सुनिश्चित करने के लिए डिवाइस की टेस्टिंग कई सिनेरियो में की गई है।

रेडमी नोट 11टी 5जी फोन को लेकर कंफर्म किया गया है कि इसमें 7 बैंड मिलेंगे, जिसमें SA: n1/ n3/ n5/n8/ n28/ n40/ n78 और NSA: n1/n3/n40/n78 शामिल होंगे।

Redmi Note 11T 5G फोन भारत में 30 नवंबर को लॉन्च होगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp display, 90Hz refresh rate
  • Good performance
  • Long battery life, quick charging
  • कमियां
  • Average cameras
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »