Redmi Note 10 4G फोन में मिल सकता है 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Xiaomi ने Redmi Note 10 4G की मौजदूगी के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा, लिस्टिंग में भी कोई सबूत नहीं मिला है कि मॉडल नंबर M2010J19SC फोन रेडमी के नए नोट सीरीज़ स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री मारेगा।

Redmi Note 10 4G फोन में मिल सकता है 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi Note 10 4G के ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर M2010J19CG हो सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 4G फोन 5जी वेरिएंट के साथ हो सकता है लॉन्च
  • फोन को कथित रूप से मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ सर्टिफाइड किया गया है
  • रेडमी नोट 10 4जी को कुछ मार्केट्स में Poco फोन के तौर पर पेश किया जा सकता
विज्ञापन
Redmi Note 10 4G कथित रूप से चीनी 3C वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ लिस्ट हुआ है। यह मॉडल नंबर इससे पहले चीन की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। यह ग्लोबल मार्केट में M2010J19CG के रूप में दस्तक दे सकता है, जो कि पिछले हफ्ते यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। रेडमी नोट 10 4जी स्मार्टफोन में रेडमी नोट 10 5जी मॉडल से काफी समानताएं होगी, जिसको लेकर खबरें है कि इन पर मॉडल नंबर M2007J22C और M2007J17C के साथ काम चल रहा है।

3C वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Redmi Note 10 4G स्मार्टफोन के साथ आने वाले चार्जर का मॉडल नंबर MDY-11-EM है। प्रतीत हो  रहा है कि यह चार्जर 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
 
redmi

3सी वेबसाइट लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई थी, हालांकि बाद में Gadgets 360 ने भी स्वतंत्र रूप से इस लिस्टिंग को देखा। हालांकि, Xiaomi ने रेडमी नोट 10 4जी की मौजदूगी के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा, लिस्टिंग में भी कोई सबूत नहीं मिला है कि मॉडल नंबर M2010J19SC फोन रेडमी के नए नोट सीरीज़ स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री मारेगा।

आपको बता दें, रेडमी के इस नए स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर M2010J19CG है और अटकले लगाई जा रही हैं कि यह नया स्मार्टफोन कुछ मार्केट्स में नए Poco फोन के तौर पर एंट्री करेगा। यह फोन मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ भी MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर पिछले महीने लिस्ट हो चुका है।

रेडमी नोट 10 सीरीज़ में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं फोन के 5जी वेरिएंट को लेकर खबर है कि यह 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम कर सकता है।

टॉप-एंड मॉडल के अलावा, रेडमी नोट 10 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर का एक अन्य वेरिएंट भी शामिल होगा। यह Mi 10T Lite 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि कुछ बदलाव के साथ आ सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 10 4G, Redmi Note 10, Xiaomi, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »