• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi की  K70 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने में बिकी 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स

Redmi की  K70 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने में बिकी 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स

इस सीरीज में Redmi K70, K70e और K70 Pro शामिल थे। इन स्मार्टफोन की बिक्री दिसंबर में शुरू हुई थी

Redmi की  K70 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने में बिकी 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स

इन स्मार्टफोन की बिक्री दिसंबर में शुरू हुई थी

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Redmi K70, K70e और K70 Pro शामिल थे
  • ये Xiaomi के एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS वाले पहले स्मार्टफोन हैं
  • Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का A3 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने पिछले वर्ष नवंबर में K70 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Redmi K70, K70e और K70 Pro शामिल थे। इन स्मार्टफोन की बिक्री दिसंबर में शुरू हुई थी। कंपनी ने इनकी बिक्री शुरू होने के दो सप्ताह में 10 लाख यूनिट्स से अधिक की सेल का रिकॉर्ड बनाया था। 

Redmi ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि K70 सीरीज ने बिक्री शुरू होने के दो महीने के अंदर 20 लाख यूनिट्स की बिक्री को पार कर लिया है। ये Xiaomi के एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS वाले पहले स्मार्टफोन हैं। Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में HDR10+ और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। Redmi K70 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। Redmi K70 Pro में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का A3 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi A2 की जगह लेगा। Redmi A2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया गया था। कंपनी ने इस सीरीज में नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर एक नया स्मार्टफोन दिखा है और यह Redmi A3 हो सकता है। हाल ही में टिप्सटर TMKTECH ने BIS की वेबसाइट पर मौजूद इस स्मार्टफोन के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए थे। इसमें यह Redmi और Poco के ब्रांड के साथ दिख रहा है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि Poco इसे अपने ब्रांड के साथ अलग रीजंस में Redmi A3 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इससे पहले यह स्मार्टफोन कुछ अन्य वेबसाइट्स पर भी दिखा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Xiaomi, Battery, Market, Redmi, Demand, Video, Sensor, China, Sales, Prices
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »