Xiaomi के Redmi की बिक्री 10 वर्षों में हुई 1 अरब यूनिट्स 

शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी से एक बड़ा बदलाव आया था

Xiaomi के Redmi की बिक्री 10 वर्षों में हुई 1 अरब यूनिट्स 

हाल ही में Redmi Note 13R Pro को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था
  • इसके बाद Redmi ने बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं
  • पिछले कुछ महीनों में शाओमी की बिक्री में कमी हुई है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी से एक बड़ा बदलाव आया था।  

इस उपलब्धि की घोषणा शाओमी ग्रुप के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Lu Weibing ने की है। शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इससे Redmi पर फोकस बढ़ा था। इसके बाद Redmi ने बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हाल ही में इसने Redmi Note 13R Pro को लॉन्च किया था। पिछले महीने Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पेश किया गया था। Redmi Note 13R Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,999 युआन (लगभग 23,336 रुपये) है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को Midnight Black, Time Blue और Morning Light Gold कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Redmi Note 13R Pro में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फुल HD+ 2,400 x 1,080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 12 0Hz का रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट 12 GB के एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ दिया गया है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन में 3x इन-सेंसर जूम के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है।  इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5 mm ऑडियो जैक, 5G, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ शामिल हैं। कंपनी ने अगस्त में Redmi K60 Ultra स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। इसकी 2.20 लाख से अधिक यूनिट्स केवल पांच मिनट में बिक गई थी। इस स्मार्टफोन को 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लाया गया था। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  2. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  3. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  4. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  5. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  6. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  7. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  8. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  9. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  10. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »