Redmi K30 5G की तस्वीरें लीक, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का पता चला

Redmi K30 की कथित लाइव तस्वीरें वीबो पर पोस्ट की गई हैं। इनमें फोन प्रोटेक्टिव कवर में नज़र आ रहा है, ताकि डिज़ाइन छिपा रहे। तस्वीरों से पता चला है कि रेडमी के20 के अपग्रेड में दवा की गोली के आकार का होल-पंच डिज़ाइन होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 नवंबर 2019 13:43 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के30 5जी में 6.66 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
  • स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ आ सकता है यह फोन
  • Redmi K30 5G को दिसंबर में लॉन्च किया जाना है
Redmi K30 5G को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जाना है। इस फोन के बारे में अभी तक ज़्यादा जानकारी लीक नहीं हुई है। इस बीच इंटरनेट पर रेडमी के30 5जी की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दिख रहे फोन का डिज़ाइन कंपनी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक टीज़र से मेल खाता है। इसके अलावा लीक हुई तस्वीरों से एक बार फिर इस फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होने के बारे में पता चला है। इसके अलावा रेडमी के30 5जी को चीन 3सी सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है। गौर करने वाली बात है कि 3सी लिस्टिंग से फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी मिली है।

Redmi K30 की कथित लाइव तस्वीरें वीबो पर पोस्ट की गई हैं। इनमें फोन प्रोटेक्टिव कवर में नज़र आ रहा है, ताकि डिज़ाइन छिपा रहे। तस्वीरों से पता चला है कि रेडमी के20 के अपग्रेड में दवा की गोली के आकार का होल-पंच डिज़ाइन होगा। Xiaomi ने इसकी पुष्टि पहले ही टीज़र जारी करके कर दी थी। इसके अतिरिक्त रेडमी के30 5जी के सेटिंग्स पेज से फोन में 120 हर्ट्ज़ और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के बीच स्विच करने के विकल्प का पता चला है। 120Hz डिस्प्ले के बारे में जानकारी MIUI 11 के कोड से भी मिली थी।
Advertisement

एक तस्वीर में फोन पर AIDA64 ऐप चल रहा है। इससे इशारा मिला है कि रेडमी के30 5जी में 6.66 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) डिस्प्ले, 395 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होगा। ऐप के इंटरफेस में प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है। लेकिन पता चला है कि इसमें क्वालकॉम का एड्रेनो 618 जीपीयू होगा। इस जीपीयू को महंगे मिड-रेंज चिपसेट के लिए डिज़ाइन किया गया है, क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के लिए।

अभी एड्रेनो 618 जीपीयू स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी का काम करता है। संभव है कि कंपनी Redmi K30 5G में इन दोनों में से किसी एक प्रोसेसर को इस्तेमाल करो। इसके अलावा रेडमी के30 को चीन में 3सी सर्टिफिकेशन मिला है। इस लिस्टिंग से फोन के बारे में बहुत जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन इसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का पता चला है। याद रहे कि Redmi K20 को 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K30 5G, Redmi K30, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.