Redmi जल्द ही नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 को लेकर आने वाला है।
Photo Credit: Xiaomi China
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।
Redmi जल्द ही Redmi Turbo 5 को लेकर आने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करना शुरू कर दिया है। हाल ही में जारी किए गए पोस्टर्स के जरिए ब्रांड ने Turbo 5 के डिस्प्ले साइज, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग कैपेसिटी और चिपसेट की जानकारी दी है। Redmi Turbo 5 ग्लोबल मार्केट में Poco X8 Pro के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है। जबकि Turbo 5 सिर्फ चीन में ही एक्सक्लूसिव रह सकता है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन पोको ब्रांडेड वर्जन में भी मिलने की उम्मीद है। यहां हम आपको Redmi Turbo 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य चीजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi Turbo 5 की चीन में कीमत लगभग 2,000 युआन (लगभग 26,612 रुपये) होने की उम्मीद है। Redmi Turbo 5 कलर ऑप्शन के मामले में व्हाइट और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Redmi ने पुष्टि की है कि Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में LPDDR5x अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में हीट डिसिपेशन के लिए 3डी आइस-सील्ड सर्कुलेशन कूलिंग पंप है जो सामान्य VC कूलिंग सिस्टम के मुकाबले में तीन गुना अधिक हीट डिसिपेशन प्रदान करता है।
बैटरी बैकअअ बात की जाए तो Turbo 5 में 7,560mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बिल्ड क्वालिटी के लिए स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और 2.5D ग्लास बैक पैनल दिया गया है। हाल ही में Redmi Turbo 5 समान चिपसेट के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 16GB रैम है। यह एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। उम्मीद है कि यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के HyperOS 3 के साथ आएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग