Redmi K30 5G की तस्वीरें लीक, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का पता चला

Redmi K30 की कथित लाइव तस्वीरें वीबो पर पोस्ट की गई हैं। इनमें फोन प्रोटेक्टिव कवर में नज़र आ रहा है, ताकि डिज़ाइन छिपा रहे। तस्वीरों से पता चला है कि रेडमी के20 के अपग्रेड में दवा की गोली के आकार का होल-पंच डिज़ाइन होगा।

Redmi K30 5G की तस्वीरें लीक, 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का पता चला
ख़ास बातें
  • रेडमी के30 5जी में 6.66 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
  • स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ आ सकता है यह फोन
  • Redmi K30 5G को दिसंबर में लॉन्च किया जाना है
विज्ञापन
Redmi K30 5G को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जाना है। इस फोन के बारे में अभी तक ज़्यादा जानकारी लीक नहीं हुई है। इस बीच इंटरनेट पर रेडमी के30 5जी की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दिख रहे फोन का डिज़ाइन कंपनी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक टीज़र से मेल खाता है। इसके अलावा लीक हुई तस्वीरों से एक बार फिर इस फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होने के बारे में पता चला है। इसके अलावा रेडमी के30 5जी को चीन 3सी सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है। गौर करने वाली बात है कि 3सी लिस्टिंग से फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी मिली है।

Redmi K30 की कथित लाइव तस्वीरें वीबो पर पोस्ट की गई हैं। इनमें फोन प्रोटेक्टिव कवर में नज़र आ रहा है, ताकि डिज़ाइन छिपा रहे। तस्वीरों से पता चला है कि रेडमी के20 के अपग्रेड में दवा की गोली के आकार का होल-पंच डिज़ाइन होगा। Xiaomi ने इसकी पुष्टि पहले ही टीज़र जारी करके कर दी थी। इसके अतिरिक्त रेडमी के30 5जी के सेटिंग्स पेज से फोन में 120 हर्ट्ज़ और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के बीच स्विच करने के विकल्प का पता चला है। 120Hz डिस्प्ले के बारे में जानकारी MIUI 11 के कोड से भी मिली थी।

एक तस्वीर में फोन पर AIDA64 ऐप चल रहा है। इससे इशारा मिला है कि रेडमी के30 5जी में 6.66 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) डिस्प्ले, 395 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होगा। ऐप के इंटरफेस में प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है। लेकिन पता चला है कि इसमें क्वालकॉम का एड्रेनो 618 जीपीयू होगा। इस जीपीयू को महंगे मिड-रेंज चिपसेट के लिए डिज़ाइन किया गया है, क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के लिए।

अभी एड्रेनो 618 जीपीयू स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी का काम करता है। संभव है कि कंपनी Redmi K30 5G में इन दोनों में से किसी एक प्रोसेसर को इस्तेमाल करो। इसके अलावा रेडमी के30 को चीन में 3सी सर्टिफिकेशन मिला है। इस लिस्टिंग से फोन के बारे में बहुत जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन इसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का पता चला है। याद रहे कि Redmi K20 को 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K30 5G, Redmi K30, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  2. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  3. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  4. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  7. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
  8. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  9. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »