Redmi Go की कीमत का हुआ खुलासा, प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इस हफ्ते ही Redmi Go स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। अब इसके बारे में फिलिपिंस से जानकारी सामने आई है। इस देश में फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Redmi Go की कीमत का हुआ खुलासा, प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू
ख़ास बातें
  • Redmi Go गूगल के एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है
  • 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है रेडमी गो
  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Redmi Go में
विज्ञापन
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इस हफ्ते ही Redmi Go स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। अब इसके बारे में फिलिपिंस से जानकारी सामने आई है। इस देश में फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। रेडमी गो फोन को 5 फरवरी से बाज़ार में उपलब्ध कराया जाएगा। लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Redmi Go हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन), 5 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है। देखा जाए तो Redmi Go शाओमी से हाल ही में अलग हुए Redmi सब-ब्रांड का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले चीनी मार्केट में Redmi Note 7 को लॉन्च किया गया था और इसे जल्द ही भारत में लाने की तैयारी है।
 

Redmi Go की कीमत और उपलब्धता

रेडमी गो हैंडसेट फिलिपिंस की वेबसाइट Lazada पर करीब 5,433 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट को मार्केट में 5 फरवरी से उपलब्ध कराया जाएगा। WinFuture की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय मार्केट में इस हैंडसेट की कीमत 80 यूरो (करीब 6,500 रुपये) है और बिक्री फरवरी में शुरू होगी।

डिज़ाइन की बात करें तो रेडमी गो बजट स्मार्टफोन में टॉप और बॉटम पर काफी बेज़ल है। निचले हिस्से पर कैपसिटिव बटन हैं। वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ हैं। बैकपैनल पर एक कैमरा है। इसमें कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Go गूगल के एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Go फोन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, डुअल सिम स्लॉट, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Go, Redmi Go Price, Redmi Go Specifications, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »