Redmi Go की कीमत में हुई कटौती, यह है नया दाम

Redmi Go शाओमी का भारत में सबसे सस्ता फोन है। इस फोन के 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,499 रुपये और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,799 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत को घटा दिया गया है।

Redmi Go की कीमत में हुई कटौती, यह है नया दाम

Redmi Go को कटौती के बाद अब 4,299 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं

ख़ास बातें
  • Redmi Go के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती हुई है
  • फोन की ख़ासियत एंड्रॉयड गो ओएस और एचडी डिस्प्ले है
  • नई कीमत के साथ रेडमी गो फिलहाल ऑनलाइन स्टोर्स पर मिल रहा है
विज्ञापन
Redmi Go की कीमत में कटौती की गई है। रेडमी इंडिया ने इस खबर की जानकारी अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए दी है। एंड्रॉयड गो पर आधारित इस फोन को कंपनी ने भारत में पिछले साल 4,499 रुपये में लॉन्च किया था। शुरुआत में इस स्मार्टफोन को 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था, जिसके कुछ समय बाद कंपनी ने इस फोन का एक 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया था। इसका 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,799 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन की ख़ासियत एंड्रॉयड गो ओएस, एचडी डिस्प्ले आदि है।
 

Redmi Go price in India

ट्विटर में घोषणा करते हुए कंपनी ने जानकारी दी है कि रेडमी गो फोन को अब भारत में 300 रुपये तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद इसे 4,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 300 रुपये सस्ता किया गया है, जिसके बाद इसे 4,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। नई कीमत के साथ यह स्मार्टफोन फिलहाल अमेज़न, Mi.com और रीटेल आउटलेट में उपलब्ध है।

(पढ़े: Xiaomi Mi A3 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम)

बता दें कि Redmi Go (रिव्यू) को भारत में पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। इस फोन के दो वेरिएंट हैं। इनमें से पहले वेरिएंट में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है और दूसरे वेरिएंट में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है।

(पढ़े: Redmi K20 Pro हुआ पहले से सस्ता, अब बिकेगा इतनी कीमत में)

Redmi Go Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। नया वेरिएंट 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी।


कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं।

Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »