Redmi Go का 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Xiaomi ने घोषणा की है कि कंपनी अपने Redmi Go स्मार्टफोन का एक नया स्टोरेज वेरिएंट लाने की योजना बना रही है।

Redmi Go का 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है लॉन्च, टीज़र ज़ारी

Redmi Go का 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है लॉन्च, टीज़र ज़ारी

ख़ास बातें
  • Redmi Go के फ्रंट पैनल पर 16:9 की स्क्रीन है
  • Redmi Go की भारत में कीमत है 4,499 रुपये
  • रेडमी गो में एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) है
विज्ञापन
Xiaomi ने घोषणा की है कि कंपनी अपने Redmi Go स्मार्टफोन का एक नया स्टोरेज वेरिएंट लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने फिलहाल अपने इस वेरिएंट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। भारतीय मार्केट में फिलहाल Redmi Go का 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है, संभव है कि कंपनी इसके 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतार सकती है। Redmi Go एक एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है तो ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि कंपनी इसकी रैम को बढ़ाएगी।

Xiaomi ने आज एक ट्वीट करके यूज़र्स से इस स्मार्टफोन के नाम का अनुमान लगाने के लिए कहा है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने ट्वीट के साथ #AapkiNayiDuniya हैशटैग का इस्तेमाल किया है। याद करा दें कि कंपनी ने इस साल Redmi Go को लॉन्च करने के लिए भी इसी हैशटैग का इस्तेमाल किया था।
भारत में लॉन्च से पहले जब Redmi Go को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था तो इसके 8 जीबी और 16 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट से पर्दा उठाया गया था। तो ऐसे में उम्मीद थी कि रेडमी गो के दोनों ही वेरिएंट भारत लाए जाएंगे लेकिन कंपनी ने पहले इसके केवल 8 जीबी रैम वेरिएंट को ही भारत में लॉन्च किया गया था और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी Redmi Go के नए 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारने की तैयारी में है।
 

Redmi Go की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाजार में रेडमी गो की कीमत 4,499 रुपये है। इस दाम में आपको 1 जीबी रैम/ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाता है। लेकिन यह फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिसे ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Go के नए 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आखिर कब तक उतारा जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Redmi Go के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसका 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Go, Xiaomi Redmi Go, Redmi Go specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »